April 21, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 7 जुलाई का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153


🗓️ आज का पंचांग
सोमवार, ०७ जुलाई २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:४३
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:१३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 २३:४३
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १०:०८ (अगली सुबह)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏖️ ग्रीष्म
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: आषाढ़
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: द्वादशी (पूर्ण रात्रि)
🔸 नक्षत्र: रोहिणी
🔸 योग: शोभन
🔸 करण: कौलव

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५९ से १२:५० तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२५ से १५:२० तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १९:०० से १९:२४ तक

⚠️ राहुकाल: १५:०० से १६:३० तक
⚠️ यमगंड काल: १०:३० से १२:०० तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव – सकारात्मक विचार रखना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही करने की आदत आपको सफलता देगी। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए बहुत ही सहायक रहेगी। कोई रुकी हुई या उधार भी हुई पेमेंट मिलने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव – कहीं भी निवेश करने अथवा उधार देते समय उससे संबंधित पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। पुरानी नकारात्मक बातों को संबंधों पर हावी न होने दें। संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो कर लें।
व्यवसाय – कारोबार में आंतरिक व्यवस्था और कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। कोई महत्वपूर्ण आर्डर आने की संभावना है। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा पैसा निवेश न करें। ऑफिस मे सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहन करनी पड़ सकती है। सहयोगियों अथवा उच्चाधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नजला, जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव – आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। कई तरह की बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो उसके हल होने के संभावना है।
नेगेटिव – परिवार से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक खर्चे की स्थिति रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी रखें कि कहीं नकारात्मक शब्दों से वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो। सहज बने रहना और धैर्य रखना जरूरी है।
व्यवसाय – कारोबार में अगर विस्तार संबंधी कोई योजना चल रही है तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति फाइनेंस संबंधी कार्य अथवा कोई भी फाइल तैयार करते समय बहुत ही ध्यान रखें।
लव – जीवनसाथी का सहयोगात्मक व्यवहार कई समस्याओं को हल करेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य – तनाव और थकान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सकारात्मक रहें और अपना मनोबल बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मिथुन💎 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव – आज अचानक कोई उलझा हुआ काम बन जाएगा। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य बनने की संभावना है। आपकी आशावादी तथा खुशमिजाज व्यक्तित्व आपकी तरक्की में सहायक होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
नेगेटिव – कोई चुनौती आने से अपना मनोबल गिरने न दें तथा उसका सामना करें। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आप तनाव ग्रस्त और बेचैन भी रहेंगे। इस समय मानसिक सुकून पाने के लिए कहीं एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर जाएं।
व्यवसाय – अपनी व्यवसायिक गतिविधियों की गोपनीयता रखना जरूरी है। इस समय आपकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। ऑफिस में आंतरिक राजनीति की वजह से परेशानी हो सकती हैं।
लव – दांपत्य संबंध में उचित तालमेल और मधुरता रहेगी। किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिलेगा।
स्वास्थ्य – मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा तथा स्फूर्ति बनी रहेगी। आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल भाग्यशाली अंक – 2

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव – सकारात्मक लोगों और गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी किसी कमजोरी पर विजय हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा।
नेगेटिव – हर परिस्थिति में शांत रहें। अपने उसूलों व सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। इस समय फिजूल के खर्चे भी सामने आ सकते हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय – कारोबारी दृष्टि से ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। मंदी होने के बावजूद कारोबार में लाभदायक स्थितियां रहेंगी, लेकिन सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां और उचित तालमेल बना रहेगा तथा घर का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य – गले में दर्द अथवा इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। लापरवाही न करें तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग-आसमानी, भाग्यशाली अंक – 5

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव – अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है अर्थात अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें, क्योंकि अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए ये समय बहुत ही उचित है। परिवारिक गतिविधियों में भी आपका योगदान बना रहेगा।
नेगेटिव – पारिवारिक मामलों में छोटी-छोटी बातों को लेकर घर के लोगों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक की स्थिति हो सकती है। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार आपको विचलित कर सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय – दूर-दराज के क्षेत्र से व्यावसायिक संबंध बनाने का अनुकूल समय है। कोई भी व्यवसाय संबंधी सरकारी मामला सुलझाने में अफसरों का सहयोग मिलेगा। इसलिए गंभीरता से इस पर ध्यान दें। नौकरी में अपने कार्यों के प्रति लापरवाह न बनें। वर्ना उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव – आपके बेवजह तनाव व चिड़चिड़ापन का असर आपके घर परिवार पर भी पड़ेगा। लव पार्टनर के साथ अपनी परेशानी को शेयर करने से निश्चित ही समाधान मिलेगा।
स्वास्थ्य – अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन करने से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज
भाग्यशाली अंक – 1

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव – परिवार का सहयोग मिलने से कार्य भार हल्का होगा और अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आने से सुकून मिलेगा। किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं।
नेगेटिव – इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कोई झंझट हो सकता है। इन कार्यों को तुरंत ही सुलझाने का प्रयास करें। संतान की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न बरतें।
व्यवसाय – कारोबार में चल रहे व्यवधानों से आज कुछ राहत मिलेगी तथा मन मुताबिक तरीके से कार्य बनते जाएंगे। साथ ही आय की स्थिति में भी बेहतरी होगी। ध्यान रखें कि नौकरी में सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी तथा प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता आएगी।
स्वास्थ्य – थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। आप पर आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग-आसमानी भाग्यशाली अंक – 8

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव – अगर कोई बहुमूल्य वस्तु अथवा प्रॉपर्टी की खरीद-फिरोख्त संबंधी योजना है तो आज उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों के संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ होंगे। किसी खास मित्र के साथ मेल-मिलाप का भी अवसर बनेगा।
नेगेटिव – अपने नजदीकी तथा पारिवारिक संबंधों पर भी ध्यान दें, इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, परंतु जरा सी समझदारी द्वारा संबंध ठीक भी हो जाएंगे।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में सभी गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनी रहेगी और आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी और पारिवारिक माहौल सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग-बादामी, भाग्यशाली अंक-5

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव – आज किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको शांति का अनुभव होगा। अध्ययनरत बच्चों को अपनी मेहनत की मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे। जिससे उनका हौसला और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा।
नेगेटिव – अपने ऊपर समय व्यतीत करने के साथ-साथ परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि भाइयों से भी किसी प्रकार का मतभेद होने की आशंका लग रही है। घर परिवर्तन की अगर योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें।
व्यवसाय – समय में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। कारोबार के विस्तार संबंधी जो गतिविधियां चल रही हैं, आज उनमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं, परंतु इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य रखना बहुत जरूरी है। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखिए कि उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें।
लव – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से बहुत समय बाद मिलने के कारण बेहतरीन यादें ताजा होगी।
स्वास्थ्य – रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। साथ ही वाहन भी सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी
भाग्यशाली अंक – 8

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनसे आपको मन अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव – व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा। इस समय भावनाओं में न बहकर प्रैक्टिकल तरीके से व्यवहार करें। संतान की किसी भी नकारात्मक गतिविधि को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कड़ी नजर रखें।
व्यवसाय – व्यवसाय में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक मेहनत की जरूरत है। इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लव – घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। अगर समय पर इन्हें सुधारा ना गया तो तो दिक्कत बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य – अत्याधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए समय-समय पर आराम भी लेने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग-ऑरेंज भाग्यशाली अंक-6

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मकर🐊 (भो,जा,जी,खी,खू,खा,खो,गा,गी)
पॉजिटिव – छोटी-मोटी बातों का तनाव लेने की बजाय शांत चित्त से समाधान ढूंढें। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य पूरा करने में किसी की मदद मिलेगी। संतान पक्ष बेहतर रहेगा।
नेगेटिव – मन पर नियंत्रण रखने की बजाय अपनी इच्छाओं को पूरा करने का भी प्रयास करें। सामाजिक तथा सोसाइटी की गतिविधियों में अपना योगदान देने से संपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
व्यवसाय – व्यवसाय में इस समय आय की स्थिति भी बहुत ही मंद रहेगी। हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों द्वारा आपको आर्डर मिलते रहेंगे, परंतु लुभावने ऑफर पर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, ठगे जाने की आशंका है। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।
लव – परिवार के साथ सुख-शांति भरा समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी।
स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य के लिए लापरवाही करना आपकी स्वास्थ संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकता है। ध्यान रखें कि स्वास्थ्य अच्छा होने पर ही आप गतिविधियां को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल
भाग्यशाली अंक – 5

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव – वर्तमान परिस्थितियों में सुधार आ रहा है। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास होना भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी कार्य को सहज व शांतिपूर्ण तरीके से करने की कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव में बदलाव लाना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय – व्यवसाय में कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी तथा आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगा सकेंगे। परिवार का सहयोग भी आपके लिए उचित रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा।
लव – वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियों का असर घर की व्यवस्था पर भी होगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य – वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग-ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-5

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव – अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी, परंतु दिल की बजाय दिमाग से काम लें। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे।
नेगेटिव – मित्रों अथवा संबंधियों के साथ किसी विषय को लेकर मतभेद रह सकते हैं, परंतु बातचीत करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। स्वयं पर भरोसा रखें, किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है।
व्यवसाय – कारोबारी गतिविधियों में कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे। इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ न करें। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा न होने से तनाव रह सकता है। किसी उच्चाधिकारी से मदद लेना फायदेमंद रहेगा।
लव – परिवार के आपसी संबंध सुखद और सहयोगात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र के मिलने से बेहतरीन यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी
भाग्यशाली अंक – 5

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: मेषाय नम:”
🛕 उपाय – सुबह तिल का दान करें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृषभ🐂 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ भूं भूं भौं स: वृषभाय नम:”
🛕 उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मिथुन💎 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ ह्रीं ह्रूं ह्रौं स: मिथुनाय नम:”
🛕 उपाय – तुलसी का पौधा घर में रखें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कर्क🦀 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – “ॐ क्लीं क्लीं क्लौं स: कर्काय नम:”
🛕 उपाय – घर के उत्तर-पूर्व को स्वच्छ रखें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 सिंह🦁 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ ह्रीं श्रीं स: सिंहाय नम:”
🛕 उपाय – अग्नि (दीया) नियमित जलाएं

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कन्या👧 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – “ॐ क्लीं क्लीं क्लीं स: कन्याय नम:”
🛕 उपाय – सफेद चावल का दान करें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा
📿 मंत्र – “ॐ ऐं ऐं ऐं स: तुलाय नम:”
🛕 उपाय – तुला स्थापना एकांत स्थान पर करें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – नीला珊瑚 (नीलाम)
📿 मंत्र – “ॐ क्लीं क्लीं क्लौं स: वृश्चिकाय नम:”
🛕 उपाय – लाल वस्त्र दान करें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ श्रीं श्रीं श्रीं स: धनवाय नम:”
🛕 उपाय – सिंहासन पूजन करें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – गोमेद
📿 मंत्र – “ॐ ह्रीं ह्रूं ह्रौं स: मकराय नम:”
🛕 उपाय – काले तिल का दान करें

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कुंभ⚱️ –
💎 रत्न सुझाव – यशोधरा
📿 मंत्र – “ॐ ऊं ऊं ऊं स: कुंभाय नम:”
🛕 उपाय – निष्कलंक गाय को चारा खिलाएं

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – “ॐ क्लीं क्लीं क्लौं स: मीनाय नम:”
🛕 उपाय – जल स्त्रोत पर चारों ओर दीपक जलाएं

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. घर में तुलसी का पौधा लगाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
🔹 2. प्रत्येक सुबह दीपक जलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें, यह स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है।
🔹 3. सफेद चावल या गेहूं का दान करें, यह आर्थिक स्थिरता में सहायक होगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
-यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा चंद्रमा से संबंधित नीलम (Blue Sapphire) या बुध से संबंधित पन्ना (Emerald) धारण करना शुभ रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते!
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights