
हृदयभूमि, हरदा। स्थानीय शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खेडीपुरा में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय शिक्षक संघ की प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्रीमती सीमा निराला ने बच्चों को बताया कि जीवन का सच्चा मार्गदर्शक गुरु ही होता है । सही गलत की पहचान गुरु ही कराता है। माता–पिता के बाद गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान अत्यंत उच्च और पूजनीय माना गया है। जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाए, वही सच्चा गुरु होता है। गुरु हमें सही दिशा दिखाते हैं, जीवन को सार्थक बनाते हैं।
रिटायर्ड शिक्षिका मीरा शर्मा ने भी गुरु की महत्ता बताई जाकर बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाला प्रभारी प्रधान अध्यापक श्रीमती रेखा सोनी, किरण राठौड़, निर्मला मालवीय, सरला बांके, दीपाली गोखले, सविता शर्मा, लीलाधर दरवाई के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक गण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।