#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 13 अगस्त का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
बुधवार, १३ अगस्त २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:५७
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:५५
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १९:४३
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०५:५७
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: भाद्रपद
🔸 पक्ष: कृष्ण पक्ष
🔸 तिथि: चतुर्थी / पंचमी
🔸 नक्षत्र: शतभिषा
🔸 योग: सुकर्मा
🔸 करण: बालव
—
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 कर्क राशि
🔸 चंद्र: 🌟 कुम्भ राशि
🔸 मंगल: 🌟 मिथुन राशि
🔸 बुध: 🌟 कर्क राशि
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ राशि
🔸 शुक्र: 🌟 सिंह राशि
🔸 शनि: 🌟 कुंभ राशि (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन राशि
🔸 केतु: 🌟 कन्या राशि
—
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०५ से १२:५८ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३५ से १५:२७ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:४५ से १९:१० तक
⚠️ राहुकाल: १२:२० से १३:५७ तक
⚠️ यमगंड काल: ०७:३३ से ०९:१० तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- यह समय आपके लिए फायदेमंद है, इसका पूरा फायदा उठाएं। अगर कहीं पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें। संतान से जुड़ी कोई खास खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी समय बीतेगा।
नकारात्मक:- आमदनी के साथ-साथ खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। बजट बनाकर रखना जरूरी है। भावुक होने की वजह से जरा सी भी नकारात्मक बात आपको परेशान कर सकती है, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि बेकार की बातों पर ध्यान न दें।
करियर:- इस समय व्यापार से जुड़ी कोई भी नई कार्रवाई शुरू न करें, क्योंकि निजी कामों पर ध्यान रहने की वजह से कुछ गलतियाँ होने की आशंका है। बेहतर होगा कि अपने कामों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। युवाओं को अपनी पढ़ाई से संबंधित ही नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है।
लव:- घर की व्यवस्था को अच्छी तरह चलाने में जीवनसाथी का सहयोग आपको मन की शांति देगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य:- मौजूदा नकारात्मक हालात से अपना बचाव करें और अपनी दिनचर्या व खान-पान को भी सही रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक:- ९
—
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- अचानक ही कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी तरह की दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आप फिर से अपनी ऊर्जा इकट्ठा करके अपने काम पर ध्यान दे पाएँगे। बेकार की यात्रा को टालना समय और पैसे की बचत ही है।
नकारात्मक:- समय की कीमत को पहचानें और समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। आलस करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई दोस्त स्वार्थ की भावना से आपके साथ संबंध खराब कर सकता है, इसलिए किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
करियर:- आमदनी सामान्य ही रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों में की गई मेहनत अच्छी रहेगी। इस समय व्यापार या कोई भी ऑफ़िस का काम टालना ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग ज्यादा काम की वजह से तनाव में रह सकते हैं।
लव:- पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं पर विचार करें, जरूर ही हल निकलेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य:- घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में न लें, तुरंत इलाज करवाएँ। साथ ही मौसम के बुरे प्रभाव से अपना भी बचाव करें।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक:- ३
—
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सकारात्मक:- आज आप कोई खास फैसला लेने वाले हैं। साथ ही महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने की ऊर्जा भी बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन में खुशी रहेगी। किसी दोस्त के साथ खास मुद्दे पर बातचीत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नकारात्मक:- मुश्किल हालात में हिम्मत न हारें। अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता पर ही विश्वास रखना आपको सफलता देगा। भावुकता और आलस जैसी कमियों पर काबू रखें। युवा लोग बेकार की गतिविधियों में अपना समय खराब न करें।
करियर:- व्यापार में अपने स्टाफ और कर्मचारियों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। वरना उनकी काम करने की क्षमता में कमी आ सकती है। जिस काम को आप बहुत आसान समझ रहे थे, उसमें कुछ मुश्किलें आएँगी। डाक्यूमेंट्स वगैरह बहुत संभालकर रखें।
लव:- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। मनोरंजन और मौज-मस्ती में भी बेहतरीन समय बीतेगा।
स्वास्थ्य:- काम ज्यादा होने की वजह से थकान और तनाव रहेगा। अपने आराम और स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक:- ३
—
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- आप अपने कामों को जितनी लगन और मेहनत से करेंगे, उसी के हिसाब से आपको अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी आपकी आस्था रहेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी और अपने निजी कामों पर सही ध्यान दे पाएँगे।
नकारात्मक:- कुछ समय अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए भी जरूर निकालें। किसी के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकते हैं।
करियर:- काम की जगह पर अपनी मौजूदगी जरूरी रखें और दूसरों पर भरोसा करने के बजाय खुद ही सारी व्यवस्था बनाकर रखें। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी करीबी व्यक्ति से सलाह लेना ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के भी अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।
लव:- परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़े कामों और डिनर के लिए समय निकालना यादगार पलों में शामिल होगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक:- ६
सिंह🐅 (के, को, ह, ही, हू, हे, हो, ड़, ढ़)
सकारात्मक:- आज हर काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा होगा। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी और संबंध फिर से अच्छे हो जाएँगे। मन की शांति के लिए किसी मनोरंजक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
नकारात्मक: – ध्यान रखें कि आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है। इसलिए किसी पर भी आँख मूँदकर विश्वास न करें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। खरीदारी करते समय अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च न करें।
करियर:- व्यापार में आमदनी सामान्य ही रहेगी। इस समय किसी नए काम को शुरू करने की बजाय मौजूदा हालात पर ही ध्यान दें। नौकरी करने वाले लोग अपने काम को गंभीरता से लें। लापरवाही की वजह से सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं।
लव:- घर में ज्यादा दखल देना और रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें और न ही किसी तरह का खतरा मोल लें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: – 5
कन्या👩 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:- आप किसी खास मकसद को हासिल करने की कोशिश में रहेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। घर में कोई नई चीज खरीदना भी संभव है। साथ ही करीबी रिश्तेदारों का भी आना-जाना बना रहेगा। आध्यात्मिक कामों की तरफ झुकाव बढ़ेगा।
नकारात्मक: – योजनाएँ बनाने के साथ-साथ उन्हें लागू करना भी जरूरी है। ख्याली पुलाव न बनाएँ। मकान, गाड़ी आदि से जुड़े कागजात संभालकर रखें। तनाव रहने पर प्रेरणादायक कार्यक्रमों को देखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर:- व्यापार से जुड़ी गतिविधियाँ अपनी देखरेख में करवाने से कुछ सुधार आएगा और किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। नौकरी में अभी स्थिति जैसी है वैसी ही रहेगी।
लव:- शादीशुदा जीवन में मिठास रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में भी खुशियों भरा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य:- जोखिम भरे कामों से दूर रहें और गाड़ी चलाते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक: – 5
तुला⚖️ (ला, ली, लू, ले, लो, आ, ई, उ, ए)
सकारात्मक:- घर और व्यापार दोनों जगह आपका सही योगदान रहेगा। आपका संतुलित व्यवहार आपको हर अच्छी और बुरी परिस्थिति में तालमेल बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी करीबी दोस्त के साथ भी गहन विषय पर बातचीत होगी और अच्छे नतीजे भी निकलेंगे।
नकारात्मक: – आपकी लापरवाही और आलस की वजह से आपको परिवार और रिश्तेदारों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। अपने संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की बजाय अपने कामों पर ही ध्यान दें।
करियर:- व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पैसों के हिसाब से बहुत ही अच्छा रहेगा और आपके फैसले बहुत अच्छे भी रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े रुके हुए काम भी तेजी से होंगे। ऑफ़िस के मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव:- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में सही व्यवस्था बनाकर रखें, इससे आपसी संबंधों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी भावुकता से भरे रहेंगे।
स्वास्थ्य:- गलत खान-पान की वजह से एलर्जी या पेट खराब होने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। लापरवाही न करें, वरना दिक्कत बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक: – 6
वृश्चिक🦂 (इ, उ, ए, ओ, भा, भी, भू, धा, फा)
सकारात्मक:- समय कुछ चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आपकी परेशानी में करीबी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा। मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ा अच्छा रिश्ता आ सकता है।
नकारात्मक: – दोपहर बाद बच्चों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। अपने अंदर नकारात्मक विचारों को जगह न दें। आपकी किसी भी परेशानी के हल में भाई-बहनों का सही सहयोग मिलेगा। इसलिए उनके साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
करियर:- आपकी समझदारी और व्यवस्था से कारोबारी मामलों में सुधार आएगा। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से आपको बेहतर फैसले लेने में आसानी होगी। नौकरी में अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें, क्योंकि प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव:- पारिवारिक माहौल सुखद और प्यार भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में जरूर लगाएँ।
भाग्यशाली रंग:- ब्राउन
भाग्यशाली अंक: – 9
धनु🏹 (भी, भू, ध, फ, ढ, भ)
सकारात्मक:- व्यस्त होने के बावजूद निजी कामों के लिए भी समय निकालना ठीक होगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। अपने काम को योजनाबद्ध और सही तरीके से करते चले, जरूर ही सफलता मिलेगी।
नकारात्मक: – कुछ समय दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ भी जरूर बिताएँ, इससे रिश्तों में नजदीकियां बनी रहेगी। मौजूदा हालात में ही संतुष्ट रहें। यह समय कोई भी बदलाव से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए सही नहीं है।
करियर:- व्यापार को लेकर समय बहुत ही सावधानी बरतने वाला है। अपनी व्यापारिक योजनाओं और काम करने के तरीके को किसी के सामने जाहिर न करें। कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। नौकरी करने वाले लोगों पर भी लक्ष्य पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा।
लव:- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएँगी। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है। महिलाएँ अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक: – 2
मकर🐐 (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ)
सकारात्मक:- ग्रहों की स्थिति अच्छी बनी हुई है। आपकी योग्यता और क्षमता खुलकर लोगों के सामने जाहिर होने वाली है। युवा अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर गंभीर रहें, निश्चित ही अच्छी सफलता मिलेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है।
नकारात्मक: – किसी दोस्त या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बढ़ सकती है, हालांकि आप उनका हल करने में सक्षम भी रहेंगे। अनजान लोगों के साथ मेल-मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें, आपके साथ धोखा भी हो सकता है।
करियर:- व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी खास संस्था या समिति से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन जोखिम भरे कामों से दूर रहें, कोई विभागीय जाँच होने की आशंका है। ऑफ़िस में कोई विवादित मामला बढ़ सकता है।
लव:- परिवार में अनुशासन बनाकर रखें। शादीशुदा जीवन में चली आ रही कुछ गलतफहमियाँ आज खत्म हो जाएँगी और संबंध प्यार भरे हो जाएँगे।
स्वास्थ्य:- आज कुछ सुस्ती और आलस रहेगा। इस समय गाड़ी भी सावधानी से चलाएँ, चोट आदि लगने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक: – 9
कुंभ🌊 (दे, दो, च, ची, चू, चे, चो)
सकारात्मक:- कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छी परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। आपका संतुलित व्यवहार और सही समय पर सही फैसला लेना आपकी तरक्की में मदद करेगा। बहुत दिनों बाद घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
नकारात्मक: – रिश्तों को संभालकर रखें, मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। कोई भी फैसला लेने से पहले घर के बड़े की सलाह जरूर लें, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ मेलजोल रखना आपके लिए ठीक नहीं है।
करियर:- व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। काम बढ़ाने से जुड़ी किसी भी योजना को लागू करने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर ज्यादा काम का बोझ रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।
लव:- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और सभी सदस्यों के आपसी संबंध प्यार भरे और खुशियों वाले रहेंगे।
स्वास्थ्य:- मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए अच्छा खाना लें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: – 5
मीन🐟 (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी)
सकारात्मक:- पारिवारिक व्यवस्था में सही तालमेल और अनुशासन बनाए रखने में आपका खास प्रयास रहेगा और आप सफल भी होंगे। मौज-मस्ती के बाद अब बच्चों का ध्यान फिर से अपनी पढ़ाई की तरफ लगेगा। सरकारी मामलों से आज कुछ राहत मिल सकती है।
नकारात्मक: – ज्यादा सोच-विचार करने में समय बर्बाद न करें, वरना कुछ अच्छी बातें हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी लोगों की बातों में न आकर अपने फैसले को ही सबसे ज्यादा महत्व दें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना पैसे और समय की बर्बादी ही देगा।
करियर:- काम ज्यादा होने की वजह से सभी गतिविधियों पर पूरी तरह से ध्यान नहीं रहेगा। लेकिन फोन कॉल और कर्मचारियों के सहयोग से काम की जगह पर सही व्यवस्था बनी रहेगी। ऑफ़िस के माहौल में अपने सहयोगियों पर ज्यादा विश्वास न करके अपनी बुद्धि का ही इस्तेमाल करें।
लव:- शादीशुदा संबंध मधुर रहेंगे। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य:- खाँसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। लापरवाही न करें, क्योंकि मौजूदा मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक: – 2
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (रूबि)
📿 मंत्र – “ॐ मङ्गलाय नमः”
🛕 उपाय – सुबह सूर्योदय के समय लाल वस्त्र पहनकर सूर्य की पूजा करें। तुलसी के पौधे की नियमित सेवा से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर में कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ें और दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – नवग्रह शांति हवन जिसमें विशेष रूप से सूर्य और मंगल ग्रह की पूजा होती है, यह केवल अनुभवी पंडित जी से करवाएं।
—
🔹 वृष🐂
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ ब्रह्मणे नमः”
🛕 उपाय – पीले रंग के कपड़े पहनें और गाय को गुड़ व हरा चारा दें। बुधवार को शनि देव की पूजा कर दान करें। इससे आपके जीवन में स्थिरता और समृद्धि आएगी।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि ग्रह शांति पूजा, जिसमें शनि देव के मंत्रों का जाप व हवन होता है, केवल पंडित जी की देखरेख में कराएं।
—
🔹 मिथुन💏
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनकर बुध देव की पूजा करें। तुलसी के पत्ते दान में दें और अपने संवाद कौशल को सुधारने पर ध्यान दें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध संध्या पूजा, जो पंडित जी के मार्गदर्शन में की जाती है, आपके कामों में सफलता दिलाएगी।
—
🔹 कर्क💮
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – “ॐ चन्द्रमसे नमः”
🛕 उपाय – दूध का दान करें और सफेद वस्त्र पहनें। घर में चांदी के बर्तन रखें जिससे चंद्र ग्रह की ऊर्जा बनी रहे। आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चंद्र ग्रह शांति हवन पंडित जी के द्वारा कराएं, जो मानसिक शांति और परिवार में सौहार्द बढ़ाएगा।
—
🔹 सिंह🐅
💎 रत्न सुझाव – पुखराज या मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – सूर्य देव की आराधना करें, लाल रंग के वस्त्र पहनें। दिन में सूर्य को अर्घ्य दें और सवेरे ध्यान लगाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य ग्रह शांति यज्ञ, पंडित जी की देखरेख में कराएं ताकि जीवन में उन्नति हो।
—
🔹 कन्या👩
💎 रत्न सुझाव – गोमेद
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को हरे कपड़े पहनकर बुध देव की पूजा करें। धार्मिक स्थलों पर दान करें और अपने कागजात सुरक्षित रखें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति पूजा व हवन पंडित जी के मार्गदर्शन में कराएं, जो आपके करियर में लाभकारी होगा।
—
🔹 तुला
💎 रत्न सुझाव – हीरा
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें। शुक्रवार को शुक्र देव की पूजा करें, सफेद फूल दान करें और प्रेम संबंधों में समझदारी बरतें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति यज्ञ, जिसे पंडित जी के द्वारा कराना परिवारिक सुख और प्रेम बढ़ाने में मदद करता है।
—
🔹 वृश्चिक
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ मंगलाय नमः”
🛕 उपाय – मंगल ग्रह के लिए मंगलवार को लाल कपड़े पहनकर पूजा करें। अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल ग्रह शांति हवन, पंडित जी से करवाएं, जो आपकी समस्याओं का समाधान करेगा।
—
🔹 धनु
💎 रत्न सुझाव – पुखराज या नीला स्फटिक
📿 मंत्र – “ॐ गुरुर्ब्रह्मण नमः”
🛕 उपाय – पीले रंग के कपड़े पहनकर गुरु देव की पूजा करें। अपने ज्ञान व शिक्षा पर ध्यान दें और दान-पुण्य करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु ग्रह शांति पूजा व यज्ञ पंडित जी के मार्गदर्शन में कराएं ताकि जीवन में शुभता बनी रहे।
—
🔹 मकर
💎 रत्न सुझाव – गोमेद
📿 मंत्र – “ॐ शनिाय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को काले वस्त्र पहनें, शनि देव की पूजा करें और तिल का दान करें। अपने कर्मों पर विशेष ध्यान दें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि ग्रह शांति यज्ञ पंडित जी के द्वारा करवाएं, जो जीवन में बाधाएं दूर करेगा।
—
🔹 कुंभ
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – “ॐ शनिाय नमः”
🛕 उपाय – नीले रंग के कपड़े पहनें, शनिवार को शनि पूजा करें। घर में दीपक जलाएं और जरूरतमंदों की सहायता करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि ग्रह शांति हवन और नवग्रह यज्ञ, पंडित जी से करवाएं जो आपको मानसिक शांति देगा।
—
🔹 मीन
💎 रत्न सुझाव – मोती या हीरा
📿 मंत्र – “ॐ वरुणाय नमः”
🛕 उपाय – सफेद रंग पहनें, जल देवता वरुण की पूजा करें। अपने भावनात्मक तनाव को कम करने के लिए ध्यान और योग करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – वरुण देवता की पूजा और ग्रह शांति यज्ञ, केवल पंडित जी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।
🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. प्रातःकाल ब्राह्मण भोजन दान
सुबह जल्दी उठकर ब्राह्मण को तुलसी के पत्ते सहित भोजन कराएं। इससे पितृ दोष और वास्तु दोष शांत होते हैं तथा घर में सुख-शांति बनी रहती है।
🔹 2. हनुमान चालीसा का नियमित पाठ
हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और साथ में हल्दी से बने भंडारे का दान करें। इससे मानसिक शक्ति बढ़ती है और संकटों से मुक्ति मिलती है।
🔹 3. शनिदेव मंत्र जाप और तेल का दान
शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान करें, साथ ही “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यह शनि की शांति और आर्थिक स्थिरता लाता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।
यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे द्वारा 🕉️
🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष–हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।
📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
