March 3, 2026 |

वनांचल में गैर-लायसेंसी अनाज व्यापारियों का डेरा

मनमाने भाव पर अनाज की खरीदी कर रहे

Hriday Bhoomi 24

श्रीराम कुमरे, संपादक

रातामाटी हरदा।

हरदा जिले के बैतूल सीमावर्ती वनग्रामों में पड़ौसी जिले से आ रहे गैर-लायसेंसी अनाज व्यापारियों द्वारा खुलेआम भोले-भाले आदिवासी किसानों से लूट की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा देखभाल न करने से ये व्यापारी यहां मनमाने भाव पर गेहूं-चना इत्यादि अनाज खरीदकर किसानों का शोषण कर बैतूल जिले में बेच दिया जाता है।

जानकारी के अनुसार ये व्यापारी वनांचल में आसपास लगने वाले हाट-बाजार में आकर आदिवासी किसानों का अनाज मनमाने भाव पर खरीदते हैं। यहां के छोटे खेतीहर किसानों को समर्थन मूल्य भी नहीं मिलता है। इनके द्वारा यह खरीदी अवैध से करके  किसानों का शोषण किया जाता है। वहीं गैर-लायसेंसी होने से शासन को भी हानि होती है। जिले के विभागीय अधिकारियों को यहां के हाट-बाजार में आकर इन व्यापारियों की जांच की जाए तो बड़ी संख्या में आरोपियों पर कार्रवाई हो सकती है। 


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights