बड़ी खबर : पवारखेड़ा खदान पर खनिज विभाग का छापा
मात्र 6 डंपर जप्त कर पूरी की औपचारिकता, सवाल 12 डंपर का

मीडिया द्वारा जान-जोखिम में डाल कई बार खबरों का प्रकाशन करने बाद कुंभकर्णी निद्रा से खनिज और राजस्व विभाग जागा। देर से सही मगर विभाग ने खनिज माफिया की विवादास्पद ‘पवारखेड़ा खदान’ पर देर रात छापा डाला। ध्यान रहे नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज सिंह ने समस्या और खबरों को संज्ञान में ले माइनिंग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को निर्देश दिए तब जिला प्रशासन हरकत में आया। इस खदान पर छापा मारने दौरान कार्रवाई रुकवाने अधिकारियों को सत्ताधारी नेताओं का दबाव आता रहा। लेकिन अधिकारियों ने कलेक्टर के आदेश को मानते हुए कार्रवाई जारी रखी। मगर विभाग द्वारा मात्र 6 रेत के डंपर जप्त किए। अब कार्रवाई पर एक बार फिर सवाल यह है कि इस खदान पर लगभग 1 दर्जन से अधिक डंपर पोकलेन रोडर पर कार्रवाई क्यों नहीं, पर मीडिया के सवालों से अधिकारी बचते रहे।

यदि नर्मदापुरम कलेक्टर संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें तो माफियाओं पर करोड़ का जुर्माना कर शासन को राजस्व मिल सकता है। ध्यान रहे इस अवैध उत्खनन की ग्राम पंचायत सरपंच ने भी शासन प्रशासन को अवगत नहीं कराया।