
हरदा। जिले में पशुधन चोरी के मामलों में पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। गत 24 जुलाई की रात्रि सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव खामापड़वा में अज्ञात चोर बकरे-बकरी चुराकर फरार हो गए।पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। लोगों का कहना है कि वाहनों की पंचायतों से मवेशी ले जाने के अनुमति पत्र की पड़ताल नहीं होती है। कुछ दिनों पूर्व दो-तीन अन्य गांवों में भी पशुधन चोरी हो चुकी हैं।
जिले में हो रही ऐसी घटनाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले पुलिस कप्तान संजीव कुमार कंचन को ऐसे छोटे मामले भी संज्ञान लेना होगा। ताकि गरीब पशुपालकों के पशुधन सुरक्षित रहे। बताना आवश्यक है कि पीड़ित मंशाराम पिता घासीराम बकरा-बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 1 वर्ष पहले भी उसके यहां 24 जानवर चोरी हुए थी। आज तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई।