May 18, 2026 |

जनजाति विभाग में मिली सबसे बड़ी पदोन्नति चर्चा में

विभाग के सचिव ने प्राथमिक शिक्षिका को बनाया आयुक्त

Hriday Bhoomi 24

मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा हाल ही 28 जुलाई 2023 को आदेश जारी कर विभाग की एक शिक्षिका का स्थानांतरण करते हुए पदोन्नति देकर सीधे विभाग में आयुक्त बना दिया गया। विभाग का यह पदोन्नति आदेश सोशल मीडिया में चर्चा का विषय है। यदि यह सही है तो संभवतः इसे अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी विभागीय पदोन्नति माना जा सकता है।

जानकारी के अनुसार जनजातीय विभाग के उपसचिव दिशा प्रणय नागवंशी द्वारा 28 जुलाई को पत्र क्रमांक /09//1045962/2022/25/1 जारी कर बड़वानी जिले के संकुल केंद्र पलसूद की प्राथमिक शाला सिदड़ी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती सरिता सेन का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य जिला धार के विकल्प पर पदस्थ किया है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.