
हरदा। खिरकिया के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गीतराज गेडाम एवं प्रशांत कुशवाहा द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान मरदानपुर की जांच में स्टाक कम पाए जाने पर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मौके पर भौतिक रूप से कुल गेंहू 159.13 क्विंटल, चावल 70.48 क्विंटल, मूंग 7 किलो एवं नमक 1.06 क्विंटल स्टॉक में कम मिला। इसका अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 14 हजार 364 रुपए है। उपभोक्ताओं ने भी मई में राशन दुकान न खोलने और खाद्यान्न वितरण न करने की शिकायत की थी। इस पर कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर शुक्रवार को दुकान संचालक रामकृष्ण गडरिया निवासी सिराली के विरुद्ध थाना सिराली मे एफआईआर दर्ज करवाई गई।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
Prev Post