अपनी स्पष्ट नीतियों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू महासभा
राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र पांडे ने किया नीतियों का खुलासा

हरदा। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र पाण्डेय ने मीडिया से कहा कि हम विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपनी स्पष्ट नीतियों पर लड़ेंगे। हमारी नीति सभी समाजसेवी, स्वाभिमानी देशभक्त युवाओं को सरकार से बन्दूक के लाइसेंस और बन्दूक खरीदी पर 80 प्रतिशत देना होगा। यदि देशभक्त हिंदुओं के हाथों में बन्दूक हो तो बहन-बेटियों की इज्जत नहीं लुटेगी। जगह-जगह आतंकी हमले नहीं होंगे। हर युवक-युवती को सैन्य शिक्षा, शिक्षितों को नौकरी और रिटायर होने पर पेंशन देना है। श्री पाण्डेय ने कहा हमारा उद्देश्य समाज में देशभक्त बनाना है। इस दौरान राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री दिनेश सुगंधी, प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, उपाध्यक्ष शिव भार्गव, संगठन मंत्री रोहित दुवे, विद्यार्थी महासभा प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा, हरिओम शरण महाराज, आज़ाद युवक संयोजक वीरसिंह राजपूत, संगठन मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता सुमित मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सुरभि दरबार, सतीश चौहान, संजय गंगवाल, सुदामा माली उपस्थित थे। अंत में जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आभार माना।
