April 26, 2026 |

रहटगांव नगर परिषद में शामिल होने से इंकार

4 ग्राम के मजदूरों ने बताई रोजगार योजना का लाभ न मिलने की समस्या

Hriday Bhoomi 24


अतुल टिमरनी। प्रदेश शासन द्वारा नई नगर परिषद रहटगांव में चार ग्राम पंचायत के मजदूरों ने शामिल होने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का हवाला देकर कहा कि हमें नगर परिषद बनने पर हानि होगी। ग्रामीणों ने इस नगर परिषद में उनकी पंचायत शामिल करने पर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दूधकच्छ कला, कासरानी, खातमाखेड़ा और धनवाड़ा के ग्रामीणों की आपत्ति पर जिला कलेक्टर ने सुनवाई कर बयान दर्ज किए। बारिश में भीगते बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में 1 सितम्बर 2023 को एसडीओ के पत्र पर ग्राम पंचायत दूधकच्छकलाँ, कासरानी, खातमाखेड़ा और धनवाड़ा द्वारा असहमति दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में शामिल होने पर हम रोजगार गारंटी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसके साथ ही वे नगर परिषद के टैक्स का भुगतान नहीं कर पाएंगे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights