June 11, 2026 |

अधिकारियों की अच्छी टीम से हरदा में हुए विकास

समीक्षा बैठक में कृषिमंत्री कमल पटेल ने जिला प्रशासन की सराहना की

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ कृषि मंत्री कमल पटेल ने अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ है, वह तत्काल शुरू किया जाए। और जो कार्य पूर्ण हो गए उनका लोकार्पण तत्काल कराया जाए ताकि आमजन उनका उपयोग कर सके। उन्होने कहा कि गत वर्षों में प्रदेश और हरदा जिले में विकास कार्य बड़ी संख्या में हुए है, जिनसे नागरिकों का जीवन आसान हुआ है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने हरदा जिले के अधिकारियों की टीम की सराहना की और कहा कि जिला प्रशासन की अच्छी टीम के कारण ही यहां विकास कार्य तेजी से हुए। बैठक में कलेक्टर ऋषि गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, वनमण्डलाधिकारी अनिल चौपड़ा, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कृषिमंत्री ने ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हरदा जिले की पंचायतों के लिए कुल 232 बहुउद्देशीय कृषक सेवा केंद्र स्वीकृत कर सभी के लिए 11-11 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.