June 11, 2026 |

आम नागरिक भी कर सकते हैं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

चुनाव आयोग ने बनाया सी-विजिल एप

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ भारत निर्वाचन आयोग ने ‘‘सी-विजिल’’ नामक एक सरल लेकिन प्रभावी मोबाईल एप डिज़ाइन और विकसित की है। यह मोबाईल एप्लीकेशन निर्वाचन के दौरान जागरूकता, विश्वास और आत्मविश्वास पैदा करके नागरिकों के साथ विश्वास आधारित साझेदारी को सुगम बनाता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी-विजिल मोबाईल एप निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने जैसे रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत्य समय के बाद लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ नागरिकों को रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाता है। इस मोबाइल एप का उपयोग करके नागरिक लाइव फोटो या वीडियो कैप्चर तैयार करते हैं। निर्वाचन तंत्र उल्लंघन का साक्ष्यिक सबूत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाता। है। हर सी विजिल मामले पर कार्यवाही की जाती है और 100 मिनट की समयावधि के दौरान की गई कार्यवाही के साथ वापिस जवाब भेजा जाता है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.