

हरदा। नवरात्र के प्रथम दिवस कांग्रेस पार्टी ने अपने144 प्रत्याशियों की सूची जारी कर इरादे साफ कर दिए हैं। खास बात यह कि इस 144 का मूलांक भी 9 है। इस सूची में हरदा से डाॅ. रामकिशोर दोगने और टिमरनी से अभिजीत शाह को प्रत्याशी बनाया गया है, जो चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।




