June 11, 2026 |

हरदा से कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर दोगने ने फार्म भरा

सोमवार को जमा हुआ एक नामनिर्देशन पत्र

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ विधानसभा निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दूसरे दिन सोमवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र हरदा के लिये डॉ. रामकिशोर दोगने ने इंडियन नेशनल कांग्रेस दल से अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

जबकि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं कराया। उल्लेखनीय है कि हरदा और टिमरनी के एसडीएम कार्यालय में रिटर्निग अधिकारी कार्यालय स्थापित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक जमा होंगे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.