June 11, 2026 |

शुभ मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने नामांकन फार्म खरीदा

गुरूवार को विशाल आमसभा के बाद पर्चा जमा कराएंगे

Hriday Bhoomi 24

हरदा। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 135 हरदा सीट से भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशी कमल पटेल का ऐलान किए जाने के बाद आज सोमवार को श्री पटेल ने शुभ मुहूर्त में नामांकन फार्म खरीदा। श्री पटेल आगामी 26 अक्टूबर गुरूवार को शुभ मुहुर्त में अपना नाम निर्देशन पत्र जमा करेंगे। इसके पूर्व वे गुप्तेश्वर मंदिर में महादेव का पूजन कर खेड़ीपुरा में संत रविदास का आशीष लेकर घंटाघर चौक में सरदार वल्लभ भाई पटेल और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल जुलूस के साथ परशुराम चौक पहुंचेंगे। यहां विशाल आमसभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ संबोधित कर पीठासीन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना पर्चा जमा कराएंगे। इस आमसभा में एक केंद्रीय नेता के आने की भी संभावना जताई गई है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.