लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का भविष्य सुरक्षित
नुक्कड़ सभाओं में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा

हरदा। राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा नेताओं के साथ जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएं लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सही मायने में जनकल्याण कर सकती है।उन्होंने हंडिया मंडल के ग्राम नकवाडा, झाड़पा, रैसलपुर, झल्लार, गुठानिया, मुरलीखेड़ा, गहाल गांव व कनारदा में आदिवासी, किसानों तथा सर्वब्राह्मण समाज का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लाडली बहना योजना से महिलाओं का भविष्य सुरक्षित किया। वहीं कांग्रेस सरकार ने शराब की दुकानें खुलवाईं। ये आए दिन सनातन पर अनर्गल बयान देते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तो कह चुके हैं कि अगर मोदी को वोट दिया तो देश में सनातन का राज होगा।
उन्होंने कहा कि मोदी राज में आज काशी और महाकाल के कारीडोर, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण नए भारत की नई पहचान बने हैं।
इस अवसर पर जिला हरदा भाजपा उपाध्यक्ष मनिल शर्मा, महामंत्री देवी सिंह सांखला, मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर, अमित राजपूत, मधुसूदन माली, राधे श्याम पटेल, राजेश शर्मा भवानी सिंह ग्राम सरपंच शंकर लाल खांडवे, उप सरपंच सुनीता बाई , सेंसा काजले उपस्थित रहे।