हरदा में विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग व जिला आयुर्वेद अधिकारी अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम चारखेड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र में आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में योग की महत्ता बताते हुए महिलाओं से योगाभ्यास कराया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण कर हितग्राहियों को औषधि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में डाॅ. आशीष तिवारी, अनिल पटेल, राजकुमारी लोंगरे, कैलाश मांझी आदि ने महती भूमिका निभाई।