May 31, 2026 |

डमी प्रत्याशी का खर्च कांग्रेस के खाते में दर्ज हो : अशोक गुर्जर

भाजपा के चुनाव अभिकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप

Hriday Bhoomi 24

हरदा। विधानसभा चुनाव में मतदान के एक दिन पूर्व हरदा विधानसभा क्षेत्र 135 में भाजपा के चुनाव अभिकर्ता अशोक गुर्जर ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हरदा सीट पर भाजपा एवं कांग्रेस सहित अन्य दलों के 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक निर्दलीय के चुनाव अभिकर्ता कांग्रेस के सदस्य सक्रिय एवं पूर्व प्रवक्ता आदित्य गार्गव हैं। इससे सवाल उठता है कि क्या श्री गार्गव कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय के साथ चले गए हैं। क्या उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वहीं निर्दलीय के अभिकर्ता बनने पर कांग्रेस ने उनकी सदस्यता निलंबित कर दी है। यदि ऐसा नहीं है तो स्पष्ट है कि उक्त प्रत्याशी कांग्रेस के डमी कैंडिडेट हैं। इस आधार पर निर्दलीय का चुनावी खर्चा कांग्रेस के खाते में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस के दो-दो चुनाव अभिकर्ता काम कर व्यवस्था को प्रभावित करेंगे। उन्होंने ऐसे डमी प्रत्याशी खड़ा करने की प्रवृत्ति को लोकतंत्र का मजाक बताया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.