May 31, 2026 |

मृतक के परिजनों को दी दो लाख की मदद

हरदा कलेक्टर ने तत्काल रेडक्रास से दी मदद

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ हरदा जिले की हंडिया तहसील के ग्राम धनगांव की प्राथमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 29 में आज सुबह करंट लगने से सुनील पिता भूरेलाल कोरकू निवासी ऊंटपड़ाव की मृत्यु हो गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता रेड क्रॉस से तत्काल स्वीकृत की। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए विद्युत वितरण कंपनी व अन्य जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.