June 10, 2026 |

हरदा जिले में प्रातः 9 बजे के पहले नहीं लगेंगे स्कूल

जिला प्रशासन ने स्कूल संचालन पर जारी किया आदेश

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ तापमान में लगातार गिरावट के कारण कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक के स्कूलों का संचालन प्रातः 9 बजे के पूर्व नहीं होगा। इस संबंध में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आदेश जारी कर दिये है। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने बताया कि यह आदेश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अनुदान प्राप्त स्कूल, अशासकीय, सीबीएसई व माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश से मान्यता प्राप्त स्कूल, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय सहित सभी तरह के प्राथमिक स्कूलों पर लागू रहेगा।

ध्यान रहे कि ठंड के मौसम में प्रातःकालीन स्कूलों में पढ़ने आने वाले बच्चों पर शीत-लहर व ठंडी हवाओं का दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे बचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह एहतियातन कदम उठाए हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.