May 14, 2026 |

व्यापार प्रकोष्ठ ने किया जिले के दोनों विधायकों का तुलादान

हरदा विधायक डाॅ. आरके दोगने एवं टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने आभार माना

Hriday Bhoomi 24


पत्रकार मदन गौर, हरदा।

विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने ने हरदा नगर बाजार क्षेत्र भ्रमण कर जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।डॉक्टर दोगने ने व्यापारियों से  कहा कि मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा। मैं हर स्थिति में आपके साथ खड़ा रहकर आपकी हर समस्याओं को हल करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ हरदा जिला इकाई के तत्वाधान में हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने एवं टिमरनी विधायक अभिजीत शाह का तुलादान किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम पटेल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष गगन अग्रवाल, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल उपाध्यक्ष विट्ठल तोषनीवाल, संजय जैन, सुरेंद्र सराफ एवं राजेंद्र पाठक अभय अग्रवाल आकाश जैन रोहित अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के डॉक्टर आनंद झवर नेता प्रतिपक्ष अमर रोच लानी पार्षद अहद खान मोहन साइ राम जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा एवं शहर के नागरिक इस गरिमामई कार्यक्रम में उपस्थित थे। अंत में संजय जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.