
प्रमोद पगारे इटारसी।
राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पश्चात पहली बार गृहनगर नर्मदापुरम आगमन पर श्रीमती माया नारोलिया का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रही श्रीमती नारोलिया को पार्टी ने राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात प्रथम बार नर्मदा पुरम आगमन हो रहा है।
उनके सम्मान समारोह में शिक्षामंत्री राव उदय प्रताप सिंह एवं खादी ग्रामोद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया सहित भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल एवं जिले के विधायक तथा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
भाजपा ने पहली बार एक महिला को नर्मदापुरम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित कराया है। और उस महिला को निर्वाचित कराया है जिन्होंने संगठन के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया। उन्होंने नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष एवं संगठन के कई पदों पर रहते हुए कार्य किए। पिछले कुछ वर्षों से वह भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके स्वागत के लिए संपूर्ण जिले से कार्यकर्ता 26 फरवरी सायंकाल 5:00 बजे नेशनल हाईवे के नए नर्मदा ब्रिज पर पहुंचेंगे और वहां जोरदार अगवानी कर नर्मदापुरम उन्हें विशेष रथ में लाया जाएगा। जगह-जगह स्वागत पश्चात मां नर्मदा की पूजा अर्चना करने श्रीमती माया नारोलिया और नेतागण भी सेठानी घाट जाएंगे और उसके पश्चात सबसे आखरी में भाजपा जिला कार्यालय में उनका सम्मान और उद्बोधन होगा।