April 24, 2026 |

3 मार्च को मनेगा विश्व श्रवण दिवस

स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ आगामी 3 मार्च को ‘‘बदलती मानसिकता, आईये कान और श्रवण संबंधी देखभाल को सभी के लिये वास्तविकता बनायें’’ थीम पर विश्व श्रवण दिवस का आयोजन किया जावेगा। इस अवसर पर श्रवण संबंधी जागरूकता के लिये पूरे सप्ताह जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विश्व श्रवण दिवस सप्ताह तहत जिला चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जिला चिकित्सालय से जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. राजेश सतीजा ने श्रवण सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर रैली को प्रारंभ करवाया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने श्रवण दिवस के महत्व एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के बारे में बताया। उन्होने बताया कि योजना के तहत 6 लाख 50 हजार रूपये की सर्जरी निःशुल्क की जाती है। इस योजना का लाभ 4 वर्ष तक के बच्चों को प्रदान किया जाता है। बच्चा यदि सुनने में असमर्थ है तो उसकी जॉच तत्काल करवाई जाना चाहिए।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights