April 25, 2026 |

अवकाश पर प्रतिबंध में मिली आंशिक छूट

जिला कलेक्टर ने अमले को दी राहत

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने गत 15 मार्च को सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर जाने पर प्रतिबंध लगाया था। अब इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को कुछ छूट दी गई है।

जारी आदेश अनुसार अब अवकाश पर प्रतिबंध केवल उन अधिकारी कर्मचारियों के मामले में ही लागू रहेगा, जिनकी ड्यूटी स्ट्रांग रूम की निगरानी, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन कार्यों में लगी हुई है। अन्य शेष अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights