
हरदा। करीबी ग्राम चारखेड़ा स्थित संत आसाराम आश्रम कामधेनु गौशाला में 5 जिलों की गौ चिंतन संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, खंडवा और बुरहानपुर जिले के लगभग 200 गौशाला संचालक एवं गौसेवक शामिल हुए। संघ के जिलाध्यक्ष अनिल गीते ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, खंडवा से आए सुखदेव महाराज, संभागाध्यक्ष नारायण राजपूत आदि ने गौ माता के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गोचर भूमि, गौ तस्करी को तत्काल प्रभाव से रोकने, इसमें लिप्त वाहनों को राजसात करने, गौशालाओं में गो उत्पादन का निर्माण कर आत्मनिर्भर बनाने, पूर्ण हो चुकी गौशालाओं को बारिश पूर्व शुरू कराने, नई गौशालाओं के पंजीयन नियम सरल बनाने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर राहुल बंसल, पुरुषोत्तम खोरे, मोहनलाल चाचरे, भगवानदास गुर्जर, सुरेश पटेल, खंडवा से महेंद्र तोमर, कृष्ण पवार, बैतूल से मनोज वर्मा नवनीत जी जैन आदि गौशाला संचालक उपस्थित थे।
