April 22, 2026 |

ब्राह्मण समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने विधान समिति गठित

युवाओं को अन्य गतिविधियों में भी प्रोत्साहित किया जाएगा

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक गतिविधियो को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देने इसमें अनुभव रखने वाले वरिष्ठ विप्र बंधुओं की बैठक आयोजित की गई। इस क्षेत्र में विधान बनाकर उसके आधार पर संचालन किया जाएगा। इसके लिए एक विधान समिति गठित की गई। इस समिति का कार्यक्षेत्र जिलास्तर रहेगा। इस संगठन का प्रभार शिक्षा संभालेगा। समाज के सचिव उदय बेलापुरकर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों का उत्थान करने हरसंभव मदद की जाएगी।

विधान समिति बनाई –

इस कार्य के लिए विधान तैयार किया जाएगा। इसके लिए समिति बनाकर डॉ. एलएन पाराशर, दीपक तिवारी को प्रभारी तथा प्रवीण जैसानी, अनिल अग्निहोत्री, प्रवीण काशिव को सहयोगी प्रभारी और श्रीरंग मजूमदार को मार्गदर्शक बनाया गया।

सुझावों को शामिल किया –

इस बैठक में उपस्थित बाबीसा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नवीन पांडे, हरियाणा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शंकर लाल शर्मा, दीपक शर्मा पूर्व नपा उपाध्यक्ष, ज्ञानेश चौबे, राकेश जोशी ने सामाजिक कार्य मे शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर देकर अनेक सुझाव दिए, जिसे विधान में शामिल किया जाएगा।

संस्कृत शिक्षा पर जोर-

संस्कृत शिक्षा के लिए आचार्य प्रफुल्ल दुबे, अरुण शर्मा ने सहयोगी शिक्षकों की टीम बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को सक्रिय करनेे का सुझाव मदन व्यास, अशोक पाराशर ने देकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाका सुझाव दिया।

शिक्षकों का सम्मान होगा-

अंत में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या 4 सितम्वर को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जााएग। इस दौरान विधान का सामूहिक अनुमोदन किया जााएगा। बैठक मेंं बैठक में इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। अंत में  राजेश जोशी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मिडिया प्रभारी गोपाल शुक्ला ने दी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights