
इटारसी। श्रीनिवास मंडपम एवं बैंक कॉलोनी मार्ग पर दीपदान एवं जोरदार आतिशबाजी हुई। गत 23 जनवरी सूरजगंज स्थित बैंक कॉलोनी के श्रीनिवास मंडपम में अखिल भारतीय भागवत गोष्ठी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीनिवास मंडपम के सामने एवं बैंक कॉलोनी मार्ग पर दीपदान कर जोरदार आतिशबाजी की गई। श्रीश्री 1008 युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य जी के मार्गदर्शन में यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ।