हरदा। जिला भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल हरदा की महत्वपूर्ण कार्यशाला जिला कार्यालय कमल कुंज में आयोजित की गई। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने दी। उन्होंने बताया कि नगर मंडल के सभी 69 बूथों के संयोजक एवं प्रवासी कार्यकर्ता 4 से 11 फरवरी तक अपने बूथ जाकर विभिन्न कार्यक्रम संपादित करेंगे। इनमें बूथ समिति की संरचना, पन्ना प्रमुख, नव मतदाता बनाना, व्हाट्सएप ग्रुप का निरीक्षण करना, नहीं बना है तो उसे बनवाना, मतदाता सूची का निरीक्षण, नमो ऐप एवं सरल एप से विभिन्न कार्यक्रम डाउनलोड कराना, विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर बनाना, पिछले चार चुनाव के परिणामों की समीक्षा कर बूथ पर 51% से अधिक वोट का लक्ष्य प्राप्त करने की रणनीति बनाना, विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथ पर हितग्राहियों के माध्यम से उनके बीच अपनी बात रखना, विभिन्न वैचारिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करना, युवाओं, किसानों, स्व सहायता समूह से भेंट करना, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों से भेंट करना, विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों से चर्चा करना, एनजीओ सामाजिक समिति समूह से भेंट, धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर पूजन में भाग लेना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोहल्ले में विशेष रूप से सरकार की योजनाओं की बात करना, लाभार्थियों के वीडियो बनवाटर सोशल मीडिया से अपलोड करना, चुने गए जनप्रतिनिधियों से भेंट, बूथ पर निवासरत शहीद सैनिकों के परिवारों से मिलना, स्वच्छता अभियान पर्यावरण संरक्षण के निमित्त योजनाबद्ध कार्य करना, पार्टी के नए सदस्यों से भेंट, अन्य दलों के प्रमुख व्यक्तियों से मिलना और उन्हें अपने पक्ष में लाने हेतु प्रयास करना है।
इनको लेकर आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, गांव/बूथ चलो अभियान के मंडल संयोजक मनसुख लोहाना ने अपनी बात रखी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, चुनाव की दृष्टि से हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में विस्तारक के रूप में आए सीहोर जिले के कार्यकर्ता सहित वरिष्ठ जन एवं सभी दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने सभी का आभार माना एवं कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री अजय शर्मा ने किया।