राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होगी निबंध प्रतियोगिता
जिलास्तर पर सफल तीन प्रतिभागी विद्यार्थियों को मिलेंगे
हरदा। आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि मतदाता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों की एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। निबंध प्रतियोगिता की शब्द सीमा 1000 शब्द रहेगी निबंध का विषय “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम” रहेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 15 जनवरी तक संपन्न हो जाएगी, तथा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25 जनवरी के जिलास्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।