May 18, 2026 |

#राजनीति : बुधनी विधानसभा में हरदा कांग्रेस ने किया प्रचार

गांव-गांव जाकर पार्टी के पक्ष में मांगा समर्थन

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

बुधनी विधानसभा क्षेत्र के वासुदेव, सुकरवास, मगरिया, बांकोट, श्यामपुर सहित कई गाँवों में कांग्रेस के बुधनी विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में अभूतपूर्व जनसंपर्क अभियान का आयोजन हुआ। इसमें हरदा विधायक डाॅ. आरके दोगने, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, जिले के वरिष्ठ नेता राजेश पटेल गोयत, कैलाश पटेल, सुनील यादव (खातेगांव), ओम पटेल, बंटू पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। जैसे-जैसे काफिला गाँवों में आगे बढ़ा, स्थानीय ग्रामीणों का जनसैलाब कांग्रेस के समर्थन में उमड़ पड़ा, और हर कोई राजकुमार पटेल की नीतियों और विचारों से प्रभावित नजर आया।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेता आरके दोगने ने जनता से कहा, “कांग्रेस हर घर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर घर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। हम यहाँ राजनीति करने नहीं, बल्कि सेवा करने आए हैं। आप सभी का समर्थन हमारे लिए आशीर्वाद है, और इसके बल पर हम इस क्षेत्र में नई उम्मीदों का दीप जलाएँगे।”

वहीं, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा, “यह जनसंपर्क अभियान केवल चुनावी प्रचार नहीं, बल्कि जन-जन की आवाज़ को बुलंद करने का एक प्रयास है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो जनता की भलाई के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ती है। हमारा संघर्ष उस भ्रष्टाचार के खिलाफ है जिसने विकास की रफ्तार को रोक रखा है। हमें जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जो यह साबित करता है कि बदलाव का समय आ गया है।”

राजकुमार पटेल के प्रति जनता का अपार समर्थन उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व में विश्वास दर्शाता है। उनके सहज और मिलनसार स्वभाव ने उन्हें गाँव-गाँव में एक प्रिय नेता बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि श्री पटेल की ईमानदारी और उनके द्वारा किए गए वादों की सच्चाई उन्हें भविष्य का सशक्त नेता बनाती है, जो इस क्षेत्र में बदलाव ला सकता है।

इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस की नीतियों में भरोसा जताते हुए श्री राजकुमार पटेल का साथ देने का संकल्प लिया। कांग्रेस का यह जनसंपर्क अभियान न केवल संगठन की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि कांग्रेस ही जनता की असली आवाज है, जो उनके हित में कार्य करने का सच्चा संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.