May 18, 2026 |

संकट के समय मजदूरों को उपयोगी है हेल्पलाइन नंबर

विशेष परिस्थितियों में ही उपयोग करें यह फोन नंबर

Hriday Bhoomi 24

राजकमल धार्मिक हरदा।

गत दिवस ग्राम केली, बोरपानी और चंद्रखाल में प्रवासी मजदूरों को महाड़ संस्था हरदा तथा युवा विकास मण्डल भोपाल के माध्यम से सुरक्षित पलायन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। यहां प्रवासी मजदूरों को संस्था से जुड़े अर्जुन गिनारे ने बताया गया कि जब हम मजदुरी करने अन्य गांव, जिले और राज्य में जाय तो मज़दूर हेल्प लाइन नंबर 18002000211 साथ मे जरूर ले जाएं।

हमारे साथ में यदि मज़दूर हेल्प लाइन नंबर है तो हम मदद ले सकते हैं, मज़दूर हेल्प लाइन नंबर इन स्थिति में काम करता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मज़दूर से बंधुआ मज़दूरी करवाई जा रही हो, किसी मज़दूर के साथ मारपीट हो रही हो, किसी महिला मज़दूर के साथ कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न हों रहा हो, किसी मज़दूर को खरीदा या बेचा गया हो, किसी मज़दूर को उसकी मजदुरी का भूकतान न किया गया हो, किसी मजदूर को उसकी इच्छा के विरुद्ध ले जाया जा रहा हो, किसी बाल श्रमिक से खतरनाक काम करवाया जा रहा हो, किसी मजदुर को खरीदा या बेचा गया हो तब इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मज़दूर हेल्प लाइन नंबर पर फोन लगाने के पहले मजदुर के पास नियोक्ता, मालिक और सुपरवाइजर का नाम, उसके पिता का नाम, पूर्ण पता और मजदुरी का हिसाब आवश्यक रूप होना चाहिए। इस तरह तीनों गांव में 92 मजदूरों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान संस्था से जुड़े कमलेश उइके, दुर्गेश धार्मिक, संतराम यादव सरपंच,रितेश कुमरे, अजय भाई, बालक दास कसदे और रामसिंह शामिल रहे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.