June 10, 2026 |

विद्याधाम कालोनी में मना होली फागोत्सव

रंग गुलाल के साथ हुए गीत-संगीत

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा.

सोमवार को स्थानीय इंडस्ट्रीज एरिया क्षेत्र स्थित विद्याधाम ग्रीन कॉलोनी में क्षेत्रवासियों ने होली फागोत्सव होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें सभी क्षेत्र के सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-गुलाल के साथ सभी ने एक-दूसरे के संग होली-फाग खेला. यहां महिला, बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सभी ने पारंपरिक होली के सदाबहार गीतों पर डांस कर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। सभी ने रंगों का महापर्व होली उत्साह से मनाया। यह रंगों का त्यौहार है होली, खुशियों की बौछार है होली। यह जानकारी पूर्व अखबार समाचार पत्र वितरक बसंत मुकाती ने दी। 

उन्होंने बताया कि इस होली-फाग उत्सव में विद्याधाम ग्रीन कॉलोनी के रहवासी बसंत मुकाती, अर्जुन काले, संतोष गुर्जर, हिमांशु पुनासे, आयुष राजपूत, विनोद गौर, महेंद्र सूरमा, ललित पुनासे, मनोज सांखला, बाबू राजपूत कॉलोनी के सभी लोग शामिल हुए.


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.