बोरपानी रेंज के अनुभूति शिविर में मिली वनजीवन की जानकारी
प्रेरकों ने बताई वन्य जीवन की सूक्ष्म जानकारी
♦
हरदा। प्रदेश शासन वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम 2023-24 अंतर्गत एवं प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से वन परिक्षेत्र बोरपानी में मंगलवार को अंतिम शिविर आयोजित किया गया। इसमें शासकीय नवीन हाई स्कूल कायदा के 76, शासकीय हाईस्कूल बोरपानी के 50 विद्यार्थियो एवं 8 शिक्षक सहित कल 134 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विद्यार्थियों को पक्षी दर्शन वन्य प्राणी एवं वृक्षों की पहचान प्रकृति पथ भ्रमण कर रोचक गतिविधियां कराई गई तथा जानकारी दी गई प्रकृति पथ भ्रमण पर वन्य प्राणी गणना हेतु कैमरा टेप के उपयोग एवं पगमार्ग ट्रेस करने के बारे में बारे में बताया गया। कार्यक्रम के नवाचार में बगैर सिले कपड़े से थैला बनाने की विधि सिखाई गई। इसके पश्चात प्रतिभागियों को छोटे समूह में बाांटकर पर्यावरण से संबंधित रोचक खेल फूड वेब, में कौन हूं अंतर्गत प्रतिभागियों को द्वारा बाघ तेंदुआ चीता आदि वन प्राणियों के बारे में पहचान की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा अनुभूति थीम मैं भी बाघ का गायन किया गया एवं सभी ने वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण की शपथ ली।
कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि प्रेम इवने सरपंच ग्राम पंचायत बोरपानी, श्रीमती फूलवती बाई सरपंच ग्राम पंचायत मालेगांव एवं ओमप्रकाश बिडारे उपवन मंडल अधिकारी दक्षिण हरदा सामान्य की गरिमामय उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रेम इवने ने अपने उद्बोधन में विभाग द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम की प्रशंसा कर विद्यार्थियों को वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अनुभूति प्रेरक रामविलास रघुवंशी हरिओम सोलंकी रवि सोलंकी के द्वारा जानकारी दी गई कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी बोरपानी नीता शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम दौरान वन परिक्षेत्र बोरपानी सामान्य से बरजोर सिंह मढानी, वृन्दावन दायमा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा