
हरदा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर नगर व जिले के पत्रकारों ने नगर के घंटाघर चौक पर एक कार्यक्रम आयोजित कर अपने दिवंगत साथी पत्रकार राकेश महंत को याद किया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्व.पत्रकार महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में साथियों ने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में पत्रकारिता का काम बड़ा संघर्षपूर्ण है। इस दौर में पत्रकारिता कर जनता की आवाज प्रशासन तक पहुचाना किसी के लिए चुनौती से कम नहीं है।
राजनेता व सरकार के बीच जनता के मुद्दे उठाने वाला पत्रकार कई खतरों से गुजरता है। आज से 7 माह पूर्व हमारे मीडिया साथी राकेश महन्त वाहन दुर्घटना में गम्भीर घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज दौरान लगातार कोमा में रहकर वह गत 23 मई को वह जिंदगी की जंग हार गए। आज वह हमारे बीच नही रहे। राकेश महन्त एक ऐसे दबंग पत्रकार थे जो हर समय सक्रिय रहते थे। जनता के हित के मुद्दे शासन-प्रशासन तक खबर के माध्यम से पहुचाते थे। वहीं राकेश महन्त कई मामले में तो वे पीड़ितों को वन टू वन अधिकारी के पास ले जाकर उनकी समस्या को हल कर देते थे। उनका निधन मीडिया जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।
इस अवसर पर हमारे सभी साथी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमे सुनील राठौर, अमित बिल्ले, पंकज मालवीया, शाहरुख बाबा सहित पत्रकारों ने राकेश महन्त मीडिया साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की।