December 14, 2025 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 19 अगस्त का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153


🗓️ आज का पंचांग
मंगलवार, १९ अगस्त २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:०८
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:५३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ००:४६
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १५:०७
🔸 अयन: 🌖 दक्षिणायन
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: भाद्रपद
🔸 पक्ष: कृष्ण पक्ष
🔸 तिथि: दशमी
🔸 नक्षत्र: मृगशीर्षा
🔸 योग: हर्षण
🔸 करण: वणिज

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 सिंह राशि
🔸 चंद्र: 🌟 मेष राशि
🔸 मंगल: 🌟 मिथुन राशि
🔸 बुध: 🌟 सिंह राशि
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ राशि
🔸 शुक्र: 🌟 सिंह राशि
🔸 शनि: 🌟 कुम्भ राशि (वक्री)
🔸 राहु: 🌟 मीन राशि
🔸 केतु: 🌟 कन्या राशि

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

अभिजीत मुहूर्त: १२:०७ से १२:५७ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३० से १५:२१ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:३५ से १८:५८ तक

⚠️ राहुकाल: ०७:४५ से ०९:२१ तक
⚠️ यमगंड काल: १०:५७ से १२:३२ तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:- आज आप में काम करने की इच्छा शक्ति कम होगी, फिर भी जरूरी काम आप समय पर पूरे कर लेंगे। किसी शुभ काम से जुड़ी व्यवस्था में आप व्यस्त रह सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव और मीठी बोली से सबको अपने बस में कर लेंगे।
नकारात्मक: – किसी भी मुश्किल परिस्थिति को शांति और संयम से हल करें। घर में बहुत ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना परिवार के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।
करियर:- व्यापार की तरक्की के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ संपर्क और बातचीत बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली है, लेकिन पहले इन गतिविधियों पर बहुत ज्यादा निवेश भी करना पड़ेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव:- पारिवारिक वातावरण उत्तम बना रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बावजूद परिवार के लोगों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें, नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि जरूर करें। शांति की चाह में अकेले या धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग:- हरा, भाग्यशाली अंक:- 8

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
सकारात्मक:- समय बहुत ही अच्छा बना हुआ है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित होकर आगे बढ़ेंगे। घर में कोई शुभ काम से जुड़ा प्रोग्राम भी बनेगा।
नकारात्मक: – जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें, इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी के साथ भी बहस में पड़ने की बजाय चुप रहना ज्यादा अच्छा है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से तनाव न लें, क्योंकि इसका कोई हल भी नहीं है।
करियर:- व्यापार में खास अनुबंध मिलेंगे, लेकिन साथ ही बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप विवेक और समझदारी द्वारा समस्याओं को हल करने में सफल भी रहेंगे। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नरम रुख रखें।
लव:- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से परिवार में सुख-शांति और मीठा वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य:- असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग:- लाल, भाग्यशाली अंक:- 9

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- आज किसी निजी संपर्क के द्वारा कोई खास समाचार मिल सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कुछ मुश्किल परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या और कामों को व्यवस्थित रखना आपको निश्चित ही सफलता देगा।
नकारात्मक: – इस समय किसी भी तरह का ज्यादा काम अपने हाथ में न लें, नहीं तो बहुत ज्यादा थकान की वजह से आपकी काम करने की क्षमता और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे और इसकी वजह से आपके निजी कामों में भी रुकावटें आएंगी। वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है।
करियर:- व्यापार में पब्लिक रिलेशन और संपर्क सूत्रों को और ज्यादा मजबूत करें। इस समय मीडिया और एडवर्टाइजमेंट से जुड़े कामों में भी ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि समय के अनुसार काम करने के तरीके में भी बदलाव लाना होगा। ऑफिशियल गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी।
लव:- अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। परिवार में आपसी रिश्तों में और ज्यादा मिठास आएगी। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी।
स्वास्थ्य:- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी में सुधार आएगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग:- नीला, भाग्यशाली अंक:- 9

कर्क💮 (ही, हू, हें, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलेगा और फिर से एक नई ऊर्जा के साथ अपने कामों में व्यस्त हो जाएंगे। संतान से संबंधित किसी शुभ काम की भी शुरुआत हो सकती है। आपका सकारात्मक नजरिया पारिवारिक वातावरण को स्वस्थ बनाकर रखेगा।
नकारात्मक: – दूसरों की समस्या में उलझने से आपके लिए भी परेशानियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए सिर्फ अपने ही काम से मतलब रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को आज पर हावी न होने दें। कोई पेमेंट रुकने से मन कुछ उदास भी रहेगा।
करियर:- व्यावसायिक काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। आपके द्वारा लिया गया कोई फैसला सकारात्मक रहेगा। कोई अच्छी डील भी होने की संभावना है। युवाओं को नौकरी के सही मौके मिलेंगे। विदेश से संबंधित नौकरी या व्यापार में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है।
लव:- आपकी व्यस्तता के कारण जीवन साथी का पारिवारिक कामों में पूरा सहयोग रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य:- पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या पैदा होगी। व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग:- केसरिया, भाग्यशाली अंक:- 9

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:- अपने कामों को योजनाबद्ध करने से आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे और परिवार के लोगों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ पैसों से जुड़ी नीतियों पर भी ध्यान दें, इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है।
नकारात्मक: – वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने ही फैसले को प्राथमिकता पर रखें, इससे आप ज्यादा सहज महसूस करेंगे।
करियर:- व्यापार से जुड़ी कई संभावनाएं सामने आएंगी, लेकिन साथ ही कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी भी होगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी में कुछ जगह बदलने के योग बन रहे हैं, लेकिन कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।
लव:- बच्चों और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से तनाव दूर होगा और मन खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:- घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग:- सफेद, भाग्यशाली अंक:- 7

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:- मेहमानों के आने से खुशी भरा समय बीतेगा। उपहारों का लेन-देन भी रहेगा। बजट बिगड़ सकता है लेकिन फिर भी पारिवारिक खुशी के आगे यह कुछ नहीं रहेगा। युवा लोग अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं के प्रति काफी गंभीर रहेंगे।
नकारात्मक: – किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत या कोई डील करते समय निगरानी जरूर रखें, क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, इस पर काबू पाएं।
करियर:- कारोबारी मामलों में भी कुछ न कुछ परेशानियां रहेंगी। कुछ निवेश से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस के काम ऑनलाइन करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी। तनाव लेने के बजाय धैर्य और संयम ही इसका सही हल है।
लव:- किसी खास दोस्त का सहयोग आपकी कई समस्याओं को हल करेगा और प्रेम संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:- काम के साथ-साथ आराम भी लेने की जरूरत है। बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग:- बादामी, भाग्यशाली अंक:- 3

तुला🐐 (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:- दोस्तों और रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात होगी और आपसी विचारों के लेन-देन से मन खुश रहेगा। खर्चों की अधिकता का भी पता नहीं चलेगा। सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
नकारात्मक: – कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। इस समय अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है और अपने प्रयासों में भी बिल्कुल कमी न आने दें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, हालांकि आप अपनी समझदारी से कोई न कोई हल जरूर निकाल लेंगे।
करियर:- व्यापार में अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय पक्ष में नहीं है, लेकिन अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें, नहीं तो कोई और व्यक्ति इसका फायदा उठा लेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध सही बनाकर रखें, जल्दी ही आपके प्रमोशन के मौके बन रहे हैं।
लव:- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कोई मनोरंजन से जुड़ा प्रोग्राम भी बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध और ज्यादा मीठे बनेंगे।
स्वास्थ्य:- काम की अधिकता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग:- केसरिया, भाग्यशाली अंक:- 2

वृश्चिक 🦂 (वी, वु, वे, वो, का, की, कु, के, को)
सकारात्मक:- कोई पारिवारिक समस्या हल होगी और रुके हुए काम में भी गति आएगी जिससे काफी आराम महसूस करेंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि की योजना बनने से भी सकारात्मकता रहेगी। सही मेहनत करने से आमदनी की स्थिति में भी सुधार आएगा।
नकारात्मक: – कुछ समय खुद को समझने के लिए भी जरूर निकालें। कभी-कभी आपका विचलित और भावुक स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण चीजें, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।
करियर:- व्यापार में आपको अपनी मेहनत और योजनाओं को काम में लाने में सही सफलता मिलेगी। सिर्फ बाहरी अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों में ही व्यस्त रहें, इससे आप गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव:- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य:- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना खास ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक:- 5

धनु 🏹 (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- निवेश करने की योजना है, तो आज उस पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आपके प्रयासों से ही हल हो सकता है। सिर्फ दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें।
नकारात्मक: – आपके ऊपर जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी। अपने काम के बोझ को अन्य सदस्यों के साथ भी बाँटने का प्रयास करें, नहीं तो आपके निजी काम रुक सकते हैं। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में घबराने की बजाय हल ढूँढने की कोशिश करें।
करियर:- व्यापार में किसी भी नए या भविष्य से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा नहीं है। हालांकि आपके द्वारा काम करने के तरीके में लाया गया बदलाव सही साबित होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी गतिविधियों में फायदा होगा।
लव:- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में अहंकार का असर घर के वातावरण को भी खराब कर सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य:- इन्फेक्शन या एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग:- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक:- 9

मकर 🐐 (अ, बा, भी, भू, ध, फ, ढ, भ, म)
सकारात्मक:- आपका पूरा ध्यान पैसों की स्थितियों को और ज्यादा बेहतर बनाने में लगा रहेगा और आप इसमें सफल भी रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों द्वारा भी आपको आशीर्वाद और कोई मूल्यवान उपहार प्राप्त होगा।
नकारात्मक: – ऑनलाइन खरीदारी में आपके साथ धोखा हो सकता है। अपना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि कोई भी दस्तावेज किसी को न दें। युवा लोग बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें। वाहन से संबंधित खर्चे बढ़ेंगे।
करियर:- अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी सामने अपनी योजनाओं को शेयर न करें, क्योंकि आपकी योजनाओं का कोई गलत फायदा उठा सकता है। काम कर रही महिलाएं अपने कामों में ज्यादा सफलता प्राप्त करेंगी। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है।
लव:- परिवार के साथ कुछ समय एक साथ घूमने-फिरने या डिनर आदि का प्रोग्राम बनाएं। इससे संबंधों में मिठास आएगी। युवाओं के प्रेम संबंध गहरे होंगे।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या उठने से चिंता रहेगी। ब्लड प्रेशर से परेशान व्यक्ति अपना खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग:- सफेद
भाग्यशाली अंक:- 9

कुंभ ♒ (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:- दिन की शुरुआत सुखद होगी और पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है।
नकारात्मक: – किसी भी तरह के उधार या लोन लेने की स्थिति से परहेज रखें। संतान को करियर से जुड़ा कोई काम न बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्मबल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है।
करियर:- व्यावसायिक काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे। मार्केटिंग, पेमेंट आदि इकट्ठा करने में अपना ज्यादा समय लगाएं। सरकारी नौकरी वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की तरफ से कोई अधिकार भी मिल सकता है, जो कि फायदेमंद भी साबित होगा।
लव:- व्यस्तता के बीच जीवन साथी और परिवार के लोगों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक:- 4

मीन 🐟 (हो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:- निजी या परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने निजी कामों पर सही तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों में आज मनोरंजन भरा समय बीतेगा।
नकारात्मक: – इस समय सही बजट बनाकर चलना जरूरी है। कोई लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और ज्यादा जानकारियां लेने की जरूरत है। बेकार की मौज-मस्ती और गतिविधियों में समय खराब न करके अपने कामों में ही व्यस्त रहें।
करियर:- आज के व्यापार में जो काम चल रहे हैं, इसमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। इन पर बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है क्योंकि आने वाले समय में बहुत ही फायदेमंद स्थितियां प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों के ऊपर ज्यादा काम का बोझ रहेगा।
लव:- शादीशुदा जीवन में मिठास रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में लापरवाही करना दूरियां ला सकता है।
स्वास्थ्य:- मेडिटेशन, व्यायाम आदि के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। ज्यादा थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक:- 8

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (कार्तिक पूर्णिमा के बाद धारण करें)
📿 मंत्र – “ॐ भ्राम भ्रीम भ्रौं सः भ्रामाय नमः” (रवि मंत्र)
🛕 उपाय – मंगलवार को लाल रंग के फूल और लाल सिंदूर के दान करें। सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य ग्रह की शांति के लिए “सूर्य शक्ति विधान” अनुष्ठान। यह अनुष्ठान पंडित जी के द्वारा कराना चाहिए ताकि सूर्य के प्रभाव को शांति मिले और सफलता बढ़े।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृषभ🐂 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ वृं वृषभाय नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और तुलसी का पाठ करें। हनुमान जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति के लिए “बुध पूजा और बुद्धि देवता की आराधना”। इसे पंडित जी से करवाएं ताकि मानसिक स्पष्टता और बुद्धि में वृद्धि हो।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मिथुन👬 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (स्फटिक के साथ धारण करें)
📿 मंत्र – “ॐ नमो बुद्धाय”
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और प्रसाद में हरी सब्जी बनाएं। गाय को चारा खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु ग्रह शांति हेतु “गुरु पूर्णिमा विशेष हवन”। पंडित जी द्वारा करवाना लाभकारी होता है जिससे ज्ञान और सौभाग्य बढ़ता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कर्क♋ –
💎 रत्न सुझाव – मोती (सफेद मोती)
📿 मंत्र – “ॐ क्लीं चंद्राय नमः”
🛕 उपाय – सोमवार को चंद्र देव को मीठा चढ़ाएं और सफेद फूल अर्पित करें। घर में शंख ध्वनि से शांति बनाए रखें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चंद्र ग्रह शांति के लिए “चंद्र मास पूजा और चंद्र हवन”। इसे योग्य पंडित जी से करवाएं ताकि मानसिक शांति और परिवार में सुख-शांति बनी रहे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 सिंह♌ –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा या पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – रविवार को लाल रंग के वस्त्र पहनें और सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। अपनी कार्यशैली में अनुशासन लाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य ग्रह शांति के लिए “सूर्य अष्टक पूजा”। पंडित जी द्वारा करवाकर स्वास्थ्य और ऊर्जा में सुधार करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कन्या♍ –
💎 रत्न सुझाव – हरी पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को हरे वस्त्र पहनें, तुलसी के पौधे की सेवा करें। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह की शांति हेतु “बुध हवन और बुद्धि साधना”। पंडित जी से करवाएं जिससे कार्यक्षमता और समझ बढ़े।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 तुला♎ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या मोती
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें, सफेद फूल शुक्र देव को अर्पित करें। प्रेम और सौंदर्य के लिए ध्यान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति हेतु “शुक्र व्रत और यज्ञ”। इसे पंडित जी से करवाना चाहिए ताकि वैवाहिक जीवन और सौंदर्य में वृद्धि हो।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – लाल मूंगा या लाल पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ मङ्गलाय नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें, मंगला देव की पूजा करें। लाल रंग के फूल अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मंगल ग्रह शांति हेतु “मंगल हवन और संकल्प”। पंडित जी से करवाएं ताकि साहस और शक्ति में वृद्धि हो।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – नीला नीलम
📿 मंत्र – “ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः”
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें, गुरु देव को चंदन और केसर अर्पित करें। शिक्षा और साधना पर ध्यान दें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु ग्रह शांति हेतु “गुरु पूर्णिमा हवन और विधि”। पंडित जी से करवाएं, यह ज्ञान, धन और समृद्धि लाता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मकर🐐 –
💎 रत्न सुझाव – नीला नीलम या गोमेद
📿 मंत्र – “ॐ शनि देवाय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को काले वस्त्र पहनें, काला तिल और काला चने शनि देव को चढ़ाएं। ध्यान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि ग्रह शांति हेतु “शनि दोष निवारण पूजा”। यह अनुष्ठान केवल पंडित जी के माध्यम से करवाएं जिससे शनि के दुष्प्रभाव कम हों।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कुंभ♒ –
💎 रत्न सुझाव – अमेथिस्ट या नीलम
📿 मंत्र – “ॐ वरुणाय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को नीले रंग के वस्त्र पहनें, जल के देवता वरुण की पूजा करें। शुद्ध जल का सेवन बढ़ाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – वरुण पूजा और जल स्त्रोत शुद्धिकरण। पंडित जी से करवाएं ताकि जल और मौसम के प्रभाव सुधरें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – मोती या माणिक्य
📿 मंत्र – “ॐ ह्रीं श्रीयं क्लीं सः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को सफेद रंग पहनें, मछलियों को आहार दें और शंख ध्वनि सुनें। ध्यान और मेडिटेशन करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मीन राशि के लिए “ग्रह शांति यज्ञ” जिसमें शंख, जल और मंत्र पूजन हो। यह अनुष्ठान किसी अनुभवी पंडित जी से करवाएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।

🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. ऊर्जावान प्रातः की शुरुआत
सूर्योदय से पूर्व स्नान कर पूर्व दिशा की ओर मुख करके “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। यह सूर्य ऊर्जा को आकर्षित करता है और मानसिक स्पष्टता प्रदान करता है।

🔹 2. करुणा का संकल्प
किसी निर्धन व्यक्ति को दूध, फल या सफेद वस्त्र दान करें। यह चंद्र दोषों को शांत करता है और आपके मन में करुणा व संतुलन लाता है।

🔹 3. जीवन अवरोधों से मुक्ति का उपाय
शाम को पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमा करें। यह कार्य नकारात्मकता को हटाकर मार्ग प्रशस्त करता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।

यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
अन्यथा, सामान्य रूप से –
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🕉️ विशेष पूजन सेवा – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️

🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।

📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा

🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights