May 18, 2026 |

इटारसी का लाल आज लालकिले से करेगा काव्यपाठ

कला संस्कृति विभाग द्वारा अभा कवि सम्मेलन का आयोजन

Hriday Bhoomi 24

इटारसी। नगर के इतिहास में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कवि राजेंद्र मालवीय आलसी लाल किले से कविता पाठ करेंगे। इटारसी 16 जनवरी अंतर्राष्ट्रीय हास्य और व्यंग्य के कवि शहर में जन्मे पले और बड़े हुए राजेंद्र मालवीय आलसी कवि आगामी 18 जनवरी को कला,संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में लाल किले से कविता पाठ करेंगे। इटारसी में जन्मे श्री राजेंद्र मालवीय पहले कवि है जो लाल किले से कविता पाठ करेंगे।

उनकी इस प्रमुख उपलब्धि पर नर्मदापुरम पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने उनको कार्यालय बुलाकर विशेष रूप से सम्मानित किया ।लगभग 35 वर्षों से अधिक समय से श्री राजेंद्र मालवीय पूरे देश और दुनिया में कविता पाठ कर रहे हैं ।परंतु लाल किले पर पहली बार उन्हें कविता पाठ का अवसर मिला है। निश्चित ही इटारसी शहर भी गौरवान्वित हुआ है। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने भी राजेंद्र मालवीय को बधाई दी है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.