May 18, 2026 |

2018 के झूठे वादों पर पहले माफी मांगे : नरोत्तम

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

Hriday Bhoomi 24

भोपाल। आगामी 30 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शाजापुर की कालापीपल दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा कि सबसे पहले राहुल गांधी उन किसानों से माफी मांगें जिनसे 2018 में  कर्ज माफी की बात कही थी। जिन बेरोजगारों को ₹4000 देने की बात कही थी उनसे भी माफी मांगे। जिन बहनों को कन्या विवाह में 51000 देने की बात कही थी और न देने पर उनसे भी माफी मांगे। उसके बाद प्रदेश की धरा पर कदम रखें।

उन्होंने कहा कि हो सकता है ये सब वादे उन्होंने न किए हो कमलनाथ ने उनसे करवाया हो और आगे भी कमलनाथ झूठे वादे उनसे करवा सकते हैं। इसलिए वह कमलनाथ से भरे मंच से माफी मंगवाए।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.