May 18, 2026 |

अब प्रदेश महिला सेवा दल की कमान हरदा की युवा नेत्री सुश्री अवनी बंसल के हाथों

अभा सेवा दल के मुख्य समन्वयक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Hriday Bhoomi 24

हरदा। अब प्रदेश महिला सेवा दल की कमान हरदा की युवा नेत्री सुश्री अवनी बंसल के हाथों में आ गई है। विगत दिवस 3 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय सेवादल के मुख्य समन्वयक लालजी देसाई ने एक पत्र जारी कर प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों को बताया कि सुश्री अवनी बंसल को मध्यप्रदेश महिला सेवा दल का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने आशा जताई कि सुश्री अवनी बंसल इस पद पर अपने सभी कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगी।

– हरदा में यह खबर मिलते ही महिला सेवा दल की कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने बधाई भेजकर शुभकामनाएं दीं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.