May 18, 2026 |

हादसे गुमशुदा मामले के आवेदन गंभीरता से लें : एसपी

संयुक्त बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह और एसपी आभिनव चौकसे के निर्देश

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ नवागत कलेक्टर आदित्य सिंह और नवागत एसपी अभिनव चौकसे ने पुलिस कंट्रोल रूम में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक में अमले को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वर महोबिया व आरडी प्रजापति आदि मौजूद थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दुर्घटना के लिये जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए। श्री चौकसे ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि दुर्घटना के बाद यदि कोई गुमशुदा हुआ है तो उसके संबंध में प्राप्त आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें और पीड़ितों को आवश्यक मदद करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि घटना स्थल के आसपास के घरों में निरीक्षण कर देखें कि किसी घर में विस्फोटक पदार्थ अभी भी रखे तो नहीं हैं। उन्होने कहा कि जब्त की गई विस्फोटक सामग्री का विधिवत विनष्टीकरण किया जाए। उन्होने पीड़ित परिवारों के लिये बनाये गये राहत शिविरों में निवासरत परिवारों के लिये सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये भी कहा। उन्होने अधिकारियों से कहा कि यह दुर्घटना संवेदनशील मामला है। अतः इस संबंध में कोई भी अधिकारी अनावश्यक बयान न दें।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.