
हृदयभूमि स्पेशल रिपोर्ट।
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं। यहां सुरक्षा समिति से जुड़े दो निहत्थे सदस्य जब अपने मवेशियों को चराने जंगल में गए थे, तब उन्हें पकड़ कर आंखों पर पट्टी बांधकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार आतंकियों की गोली का शिकार हुए दोनों सदस्यों की पहचान नाजिर अहमद, कुलदीप कुमार के रूप में की गई है। इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि हत्या करने का यह तरीका आईएसआईएस के आतंकियों का है। वे आंखों पर पट्टी बांधकर उसे गोलियां मारते हैं
कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी
पुलिस को परिवार वाले ने उनके घर नहीं आने की खबर दी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी और लंबे वक्त बाद मौके पर पहुंची. जहां दोनों की डेडबॉडी पड़ी हुई थी। आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने दोनों विलेज डिफेंस ग्कोविलेज डिफेंस ग्रुप के सदस्यों को मारने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने इसका लेटर सोशल मीडिया में जारी किया है। पुलिस और सेना इन आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। इनकी तलाशी घर-घर की जा रही है।
अपहरण कर ले गए
किस्तवाड़ के पुलिस अधिकारी के अनुसार नजीर और कुलदीप के परिवार ने घर नहीं पहुंचने पर उनके परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद दोनों की तलाश अभियान चलाया गया.। बाद में पता चला कि जहां वे मवेशियों को चराने गए थे, वहीं से आतंकी दोनों की आंखों में पट्टी बांध कर अपहरण कर ले गए। उन्हें पहले घने जंगलों में ले गए, उसके बाद उनको मार दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने यह इलाका चारों तरफ से घेर लिया है।
कौन हैं बीडीजी सदस्य
जम्मू कश्मीर में सरकार ने गांव के लोगों की आतंकियों से सुरक्षा के लिए वीडीजी सदस्य बनाए हैं। इन्हें हथियार भी दिए गए हैं। सरकार ने थ्री नॉट थ्री राइफल के बजाय एसएलआर और असाल्ट राइफल देने की तैयारी कर रही है। अत्याधुनिक सूचना उपकरण और नाइट विजन डिवाइस भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे लोगों की रक्षा कर सकें और इलाके को आतंकियों से फ्री कर सकें।
Terrorists in Jammu and Kashmir carried out a double murder.