
प्रदीप शर्मा
सीनियर जर्नलिस्ट हरदा/भोपाल।
विगत दिनों एक मीडिया चैल के इंटरव्यू में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयानों से लगता है कि शायद यह सीएम के रूप में उनकी अंतिम पारी है। इशारों ही इशारों में उन्होंने कहा कि पार्टी जो दायित्व सौंपेगी वह मुझे स्वीकार्य होगा।
-मीडिया में भी शिवराज के सीएम की अंतिम पारी के तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। कारण यह कि पार्टी के टिकट वितरण में शिवराज के कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा गया है, जिन्हें चुनाव बाद संभाल पाना मुश्किल होगा।
– पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव में अपेक्षा अनुरूप सीट न आने को भी शिवराज के प्रति जनता की अनदेखी नोटिस की है। इसलिए आगामी दिनों 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दल कोई रिश्क नहीं उठाना चाहता।
– शिवराजसिंह को आगे क्या जिम्मेदारी मिलती है, यह भविष्य के गर्भ में है। मगर अभी तो चुनाव में वे स्टार नेता तो बने रहेंगे।