June 10, 2026 |

मगरधा में मना वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह

स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर जागरूक किया

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, मगरधा।

सामान्य वनमंडल हरदा द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले के वन परिक्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मगरधा में निकाली रैली – 

वन परिक्षेत्र मगरधा में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह अंतर्गत 1 अक्टूबर 2025 से 7 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम होंगे। इसमें आज 6 अक्टूबर सोमवार को स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु पैदल रैली निकाली गयी। इस रैली में वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाने उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के महत्व के बारे में संदेश दिया गया।

महती भूमिका-

इस सप्ताह अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों में मगरधा सामान्य वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश रघुवंशी, विनोद कुमार इरपाचे (उपवनक्षेत्रपाल), विजय कुशवाह (वनरक्षक), दिनेश डाबर (वनरक्षक) आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.