May 18, 2026 |

अंतिम दिन हरदा से 11 नामांकन पत्र जमा हुए

30 अक्टूबर सोमवार को थी पर्चे जमा करने की अंतिम तिथि

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ विधानसभा निर्वाचन के लिये आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर सोमवार रिटर्निंग अधिकारी आशीष खरे के समक्ष कुल 11 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये। इनमें प्रहलाद बहुजन समाज पार्टी से, राजेश निर्दलीय, कमल पटेल भारतीय जनता पार्टी से, रोहित सोदे आम आदमी पार्टी से, आनन्द जाट नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी से, योगिता निर्दलीय, डॉ रामकिशोर दोगने इंडियन नेशनल कांग्रेस से, लोकेश कुमार तिवारी निर्दलीय, परसराम जनता कांग्रेस से, सुनिल कुमार कीर आम भारतीय पार्टी से तथा महेश बलाई ने जयलोक पार्टी से अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.