May 18, 2026 |

गरीबों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता : उमरिया

आजाद समाज पार्टी से सोहनदास उमरिया ने भरा नामांकन पत्र

Hriday Bhoomi 24

हरदा विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सोहनदास उमरिया ने भी मोर्चा संभालकर कांग्रेस और भाजपा जैसे दो बड़े दलों को चुनौती दे दी है। श्री उमरिया को भीम आर्मी व अन्य संगठनों का भी समर्थन मिलने से चुनाव रोचक हो गया है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री उमरिया ने कहा कि चुनाव में जीत के बाद सभी कमजोर तबके को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने खेती किसानी में लगे छोटे मजदूरों, ग्रामीणों व पिछड़ों को हक दिलाने पर जोर दिया। सामाजिक मुद्दों पर हमने संघर्ष किया है। यहां युवाओं को रोजगार तथा गरीबों को मकान दिलाना हमारी प्राथमिकता है। जनता ऐसे प्रत्याशी को चुने जो जीतने के बाद भी उनके बीच बैठकर कार्य कर सके।
इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चे के राहुल पंवारे ने कहा कि गरीब और कमजोरों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हम यह चुनाव लड़ रहे हैं। गरीबों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। यदि हमारे वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला तो हम उनके हितों को उठा सकेंगे।
भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव ने भी कहा कि हरदा जिले में कमजोरों पर अत्याचार चरम पर है। हमने उनके हितार्थ समय-समय पर आंदोलन कर न्याय दिलाया। आजाद समाज पार्टी को हम अपना समर्थन प्रदान करते हैं। इधर कतिया समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश कुल्हारे ने कहा कि हमने अपनी समाज के लिए यह जंग शुरू की है। हम अपने वर्ग की भलाई में कोई कमी नहीं होने देंगे। इन्हें चिकित्सा व शासकीय योजनाओं का लाभ मिले।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.