
हरदा। बारिश में वायरल फीवर से गांवों में अनेक लोग पीड़ित हैं। बीते दिनों टिमरनी विकासखण्ड के आदिवासी बहुल ग्राम रवांग में ऐसे वायरल फीवर फैला था। इसके बाद मोहनपुर के लोग सर्वाधिक प्रभावित हुए। इसकी सूचना मिलने पर सीएमएचओ डाॅ. एचपी पटेल ने बीएमओ डाॅ. एमके चौरे तथा डाॅ. शैलजा महाजन के साथ मेडिकल टीम को मौके पर भेजा। टीम को सेजल पिता दुर्गेश उम्र 11 वर्ष, लक्ष्य पिता गेंदालाल 12 वर्ष, पायल पिता नरेंद्र 16 वर्ष को वायरल पीड़ित पाया।
उन्होंने रक्त स्लाईड लेकर एहतियातन मलेरिया और बारिश में दूषित पानी व अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचने की सलाह दी।
