
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने नए परिसीमन आयोग का गठन किया है। इस आयोग द्वारा
मध्यप्रदेश में संभागों, जिलों और तहसीलों का सीमांकन नए सिरे से किया जाएगा। सरकार ने तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग में रिटायर्ड एसीएस मनोज श्रीवास्तव को सदस्य बनाया है। बाकी दो सदस्यों के नाम पर फैसला बाद में लिया जाएगा। सरकार के मुताबिक प्रदेश के सभी संभागों, जिलों और तहसीलों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा। इस आयोग का गठन प्रदेश के संभागों और जिलों की सीमाओं की विसंगतियों को दूर करने के लिए किया गया है. इसके तहत कई विसंगतियों को दूर कर कई स्थानों को आस-पास के जिलों से जोड़कर लोगों की बेहतरी के लिए काम होगा। क्षेत्रफल के लिहाज से मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। परिसीमन आयोग के आधार पर प्रदेश के जिलों का नए सिरे से सीमांकन होगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
Prev Post
Next Post