May 14, 2026 |

शनिदेव की सीधी चाल आज से : आचार्य पंडित पवनराज दुबे

इसका राशियों और अन्य स्थिति पर पड़ेगा प्रभाव

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

जिले के ग्राम सन्यासा निवासी आचार्य पंडित पवनराज दुबे ने ग्रह- नक्षत्रों की गणना कर बताया कि न्याय और कर्म के देवता शनि देव 15 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार यानी आज से सीधी चल चलेंगे। इसका राशि जातकों पर विशेष प्रभाव होगा।

उन्होंने कहा कि  वर्तमान समय में शनि कुंभ राशि में वक्री हैं। और इसी राशि में आज वे मार्गी होंगे।शनि देव आज शुक्रवार दोपहर 1:20 से अपनी स्वराशि कुंभ में ही मार्गी होगे जिससे मौसम में बदलाव होगा, ठंडक बढ़ेगी।
शनि देव 29 मार्च 2025 रात 08:10 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे शनिदेव के मार्ग होने से मौसम में बदलाव होगा ठंडक बढ़ेगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.