
हृदयभूमि, हरदा।
गुरुवार को शहरी क्षेत्र हरदा मे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटी हरदा वार्ड क्रमांक 33 एवं नवीन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक उडॉ वार्ड क्रमांक 35 हरदा में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटी हरदा संस्था में कुल 10 मरिजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया, कुल 15 सीबीएसी फार्म भरे गए, कुल 15 आभा आई. डी. बनाई गई, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के कुल 12 आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक उडॉ में कुल 92 मरिजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।

शिविर में कुल 55 आभा आई. डी. बनाई गई, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के कुल 90 आयुष्मान कार्ड बनाए गए साथ ही 5 हितग्राहियों के टी.बी. स्पूटम कलेक्शन किए गए।