May 14, 2026 |

तहसीलदार श्रीमती घागरे कलेक्ट्रेट में अटैच

किसान की आत्महत्या मामले में जांच दल गठित

Hriday Bhoomi 24

हरदा। ग्राम डगावानीमा के किसान बाबूलाल जाट द्वारा आत्महत्या करने की घटना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह ने इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच दल गठित किया है। जांच दल में संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू और सहायक ग्रेड-3 संयम अग्रवाल को शामिल किया है। जांच दल को यथाशीघ्र मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने शुक्रवार को हरदा तहसीलदार श्रीमती लवीना घागरे को आगामी आदेश पर्यंत कलेक्ट्रेट हरदा में संलग्न करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। तहसीलदार हरदा का प्रभार विजय साहू को सौंपा गया है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.