May 14, 2026 |

#आध्यात्म और स्वास्थ्य : ओम उच्चारण के स्वास्थ्य लाभ

स्वास्थ्य को होते हैं 11 लाभ

Hriday Bhoomi 24

     

– हृदयभूमि स्पेशल –

हरदा एवं सिवनी मालवा के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डाॅक्टर कैलाश कुशवाहा ने वैदिक मंत्र को मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त ही लाभकारी बताया है। उन्होंने ૐ के 11 शारीरिक लाभ बताए हैं। उन्होंने बताया किॐ तीन अक्षरों से बना है : ‘अ’- ‘उ’- ‘म्’।
 “अ” का अर्थ है उत्पन्न होना। “उ” का तात्पर्य है उठना, उड़ना अर्थात् विकास। और “म” का मतलब है मौन हो जाना अर्थात् “ब्रह्मलीन” हो जाना। ॐ सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और पूरी सृष्टि का द्योतक है । ॐ का उच्चारण शारीरिक लाभ प्रदान करता है ।।

  -जानें, ॐ कैसे है स्वास्थ्यवर्द्धक और अपनाएं आरोग्य के लिए ॐ उच्चारण का मार्ग.!

1. ॐ और थायरायड :-

ॐ का उच्‍चारण करने से गले में कंपन पैदा होती है, जो थायरायड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है ।।

2. ॐ और घबराहट :-

अगर आपको घबराहट या अधीरता होती है, तो ॐ के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं ।।

3. ॐ और तनाव :-

यह शरीर के विषैले तत्त्वों को दूर करता है, अर्थात तनाव के कारण पैदा होने वाले द्रव्यों पर नियंत्रण करता है ।।

4. ॐ और खून का प्रवाह :-

यह हृदय और ख़ून के प्रवाह को संतुलित रखता है।

5. ॐ और पाचन :-

ॐ के उच्चारण से पाचन शक्ति तेज़ होती है।

6. ॐ लाए स्फूर्ति :-

इससे शरीर में फिर से युवावस्था वाली स्फूर्ति का संचार होता है।

7. ॐ और थकान :-

थकान से बचाने के लिए इससे उत्तम उपाय कुछ और नहीं ।।

8. ॐ और नींद :-

नींद न आने की समस्या इससे कुछ ही समय में दूर हो जाती है। रात को सोते समय नींद आने तक मन में इसका जाप करने से निश्चिंत अच्छी नींद आएगी।

9. ॐ और फेफड़े :-

कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफड़ों में मज़बूती आती है ।

10. ॐ और रीढ़ की हड्डी :-

ॐ के पहले शब्‍द का उच्‍चारण करने से कंपन पैदा होती है। इन कंपन से रीढ़ प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ़ जाती है ।।

11. ॐ दूर करे तनाव :-

ॐ का उच्चारण करने से हमारा पूरा शरीर हर तरह से तनाव-रहित हो जाता है ।।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.